Haryana Budget :आज वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 का ऐलान किया है। इस बजट के तहत हरियाणा को एक नई सौगात मिली है। बता दें कि अब हरियाणा (Haryana New Project) के इस हिस्से को महत्व मिलने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हरियाणा के बजट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते है इस बारे में।
हरियाणा को बजट में एक बड़ी सौगात मिली है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को काफी लाभ होगा। साथ ही में हरियाणा के इस स्थान का महत्व भी बढ़ जाएगा। हरियाणा (Update for Haryana) के लिए ये फैसला बजट 2026 में लिया गया है। खबर के माध्यम से जानिये हरियाणा के लिए जारी किये गए इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी।
बजट 2026 में लिया बड़ा फैसला
केंद्रीय वित मंत्री निर्माला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 को पेश कर दिया है। इस बजट में हरियाणा के लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में हरियाणा के राखीगढ़ी (Rakhigarhi Budget) को देश के 15 आइकॉनिक साइट्स में शामिल करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री की इस घोषणा से राखीगढ़ी को नई पहचान मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि राखीगढ़ी दुनिया की सबसे पुरानी (Budget for Rakhigarhi) और विशालकाय सिंधु-सरस्वती सभ्यता का एक केंद्र है। अब इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।
वित्त मंत्री ने जारी किया बड़ा अपडेट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया है कि राखीगढ़ी (Rakhigarhi tourism) में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इसे देश के 15 आइकॉनिक साइट्स में शामिल किया जाने वाला है। यहां पर पर्यटकों के चलने के लिए पाथ वे का निर्माण किया जाने वाला है। इसके साथ ही में पर्यटकों को इस ऐतिहासिक स्थल (Rakhigarhi tourism Update) की जानकारी देने के लिए लोकल गाइड नियुक्त किया जाएगा। सिर्फ इतना ही इस ऐतिहासिक धरोहर को लोगों तक पहुंचाने के लिए यहां कल्चरल कार्यक्रम किए जाएंगे। इससे पता चल रहा है कि केंद्र सरकार राखीगढ़ी को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है।
राखीगढ़ी को होगा बंपर लाभ
राखीगढ़ी देश की सबसे पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता बनकर सामने आ रही है। ये 6,000 वर्ष से भी अधिक पुरानी सिंधु-सरस्वती (हड़प्पा) सभ्यता का एक प्रमुख स्थल बनकर सामने आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि राखीगढ़ी (Rakhigarhi News) को वैश्विक धरोहर केंद्र में बदलने के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में 500 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये गए था।
राखीगढ़ी में खोदाई के दौरान कई सालों पुराने मिट्टी के बर्तन, 60 कंकाल मिल चुके है। राखीगढ़ी में 6 हजार साल पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता की खोज की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं (Budget for Haryana Female) के आभूषण से लेकर पुरानी लिपि और पानी का ड्रेनेज सिस्टम भी मिल चुका है। इससे पता चल रहा है कि हजारों साल पहले भी देश में एक सभ्यता ऐसी थी, जोकि विकसित नगर में रहती थी।
हरियाणा को मिलेगी नई रफ्तार
बजट में राज्यों को कुल 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा देने का फैसला लिया गया है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। हरियाणा, (Haryana News) जो केंद्र को करों में बड़ा योगदान दे रहा है, उसको इससे मजबूत वित्तीय सहायता मिलने वाली है। ये राशि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कें और अन्य इंफ्रा परियोजनाओं को गति देने वाली है।
केंद्रीय बजट 2026-27 की आई प्रतिक्रिया
हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट विकसित (budget developed) भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है। आम बजट के तीन मुख्य विजन रफ्तार, क्षमता और सब का साथ है। मुख्यमंत्री ने इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री (finance minister) का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर में आया सुधार
बजट 2027 में हरियाणा जैसे औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रित राज्य जैसे कई राज्यों के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने आज बजट में 12.2 लाख करोड रुपए को स्वीकृति दी है। इससे रोजगार (employment news) के नए अवसर पैदा होंगे। बजट में MSME क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड रुपए का प्रावधान किया गया है जो हरियाणा के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया की केंद्रीय बजट में 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे कि राखीगढी को वैश्विक पहचान मिलेगी। इसके अलावा, AI और क्वांटम मिशन में निवेश (Investment Tips) गुरुग्राम को ग्लोबल टेक हब के रूप में और मजबूती देगा। वहीं हरियाणा के लवणीय और जल भराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का होगा निर्माण
बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाना और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन (Digital Agriculture Mission) पर जोर देकर किसानों की आय बढ़ाने की सकारात्मक पहल होगी। बजट में देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने तथा साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का भी प्रावधान किया गया है। रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट, कैंसर (Cancer Medicine Prize Fall) रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती और निजी आयात पर शुल्क से छूट भी बजट में शामिल है यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।
