Railway Station : भारतीय रेलवे में सफर तो आपने किया ही होगा। भारतीय रेलवे के अंदर कई स्टेशन आते हैं। जिनमे से कई स्टेशन काफी बिजी रहते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन कौन सा है? आइए भारतीय रेलवे के अंदर कौन सा ऐसा स्टेशन आता है जो सबसे व्यस्त रहता है।
अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने के लिए हर कोई ट्रेन में सफर करना बेहद पसंद करता है क्योंकि ट्रेन में सफर करने से समय और पैसे दोनों की बचत होती है। आपने भी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा। आपको बता दे कि भारतीय रेलवे के अंदर कई स्टेशन ऐसे है जिनसे जुड़ी अनोखी बातें कई जगह सुनने को मिल जाती है। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि भारत का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन कौन सा है। आइए खबर में आपको बताते हैं कि कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्त रहता है।
आप अभी तक कई रेलवे स्टेशन घूमें होंगे, जहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। देश में ऐसे कुछ रेलवे स्टेशन हैं, जहां हजारों-लाखों की संख्या में लोग आना-जाना करते हैं और इन्हीं रेलवे स्टेशन को व्यस्त रेलवे स्टेशन कहा जाता है। चलिए आपको लिस्ट के बारे में बताते हैं।
भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन
भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन (busiest railway station) हावड़ा जंक्शन, पश्चिम बंगाल (Howrah Junction, West Bengal) है। यहां 23 प्लेटफॉर्म हैं और हर दिन 1,000 से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं।
ये स्टेशन कोलकाता को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और दुनिया के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है। यहां से पहली ट्रेन 15 अगस्त 1854 को चली थी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
देश की राजधानी का यह स्टेशन सबसे ज्यादा व्यस्त स्टेशनों (New Delhi Railway Station) में से एक है। यहां 16 प्लेटफॉर्म हैं और हर दिन 350 से भी ज्यादा ट्रेनें चलती हैं। रोज करीब 5 लाख लोग यहां से आते-जाते हैं, और त्योहारों के समय ये संख्या 6 लाख तक पहुंच जाती है। ये स्टेशन पूरे देश को जोड़ने वाला एक बड़ा केंद्र है।
कानपुर सेंट्रल
ये स्टेशन उत्तर भारत का बहुत ही व्यस्त रेलवे जंक्शन (Kanpur Central) है। यहां हर दिन 1,000 से ज्यादा ट्रेनें 10 प्लेटफॉर्म से गुजरती हैं। इसकी लोकेशन ऐसी है कि ये देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से ये रेलवे नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बन चुका है।
हावड़ा जंक्शन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाद ये देश का तीसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है। साथ ही, बंडेल और खड़गपुर जंक्शन के बाद, ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इंटरलॉकिंग रूट सिस्टम रखने वाला स्टेशन भी है।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
यह रेलवे स्टेशन एक शानदार और ऐतिहासिक इमारत है और देश का चौथा सबसे व्यस्त स्टेशन माना जाता है।
यहां कुल 18 प्लेटफॉर्म हैं, जहां से हर दिन सैकड़ों ट्रेनें (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) चलती हैं। ये स्टेशन मुंबई शहर के लिए बहुत अहम है क्योंकि यहां से लंबी दूरी की ट्रेनें और लोकल ट्रेनें दोनों चलती हैं।
चेन्नई सेंट्रल
ये तमिलनाडु का एक बहुत बड़ा रेलवे स्टेशन (Chennai Central Railway Station) है। यहां हर दिन करीब 500 से भी ज्यादा ट्रेनें 15 प्लेटफॉर्म से गुजरती हैं। रोजाना लगभग 5.5 लाख यात्री इस स्टेशन से यात्रा करते हैं, जिससे ये दक्षिण भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन बन गया है।
ये स्टेशन मूर मार्केट कॉम्प्लेक्स, चेन्नई सेंट्रल मेट्रो, चेन्नई पार्क और चेन्नई पार्क टाउन स्टेशन से जुड़ा हुआ है।
पटना जंक्शन
ये बिहार का एक बहुत अहम रेलवे स्टेशन (Railway Station News) है जो राज्य को देश के कई हिस्सों से जोड़ता है। यहां 10 प्लेटफॉर्म हैं और रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेनें आती-जाती हैं। ये स्टेशन यात्रियों और सामान की आवाजाही में बड़ी भूमिका निभाता है।
पटना, दिल्ली और कोलकाता के बीच पड़ता है, जो देश का सबसे व्यस्त रेल मार्ग है। शहर में कुल पाँच मुख्य स्टेशन हैं- पटना जंक्शन, राजेन्द्रनगर टर्मिनल, दानापुर, पाटलिपुत्र और पटना साहिब।
सिकंदराबाद जंक्शन
ये तेलंगाना का एक बड़ा रेलवे स्टेशन (big railway station) है और पूरे इलाके के लिए एक अहम ट्रांजिट पॉइंट यानी सफर बदलने वाली जगह है। ये दक्षिण भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों (Busiest station in South India) में से एक है और पूरे देश के लिए एक जरूरी रेलवे हब भी है।
हैदराबाद शहर में लोकल ट्रेन सेवा का भी ये मुख्य केंद्र है। यहां से देश के हर कोने के लिए ट्रेनें जाती हैं। हर दिन यहां से करीब 1.7 लाख यात्री सफर करते हैं और 230 से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं।
