2023 Mercedes-AMG C43 से जुड़ी ये 5 बातें, BMW M340i से होगी सीधी टक्कर

Mercedes-Benz 2 नवंबर को 2023 Mercedes-AMG C43 कार को इंडियन मार्केट में उतारा है।
 
zxz

Mercedes-Benz 2 नवंबर को 2023 Mercedes-AMG C43 कार को इंडियन मार्केट में उतारा है। ये स्पोर्ट्स सेडान कार काफी सुर्खियों में है इस गाड़ी को कंप्लिट बिल्ट यूनिट यानी की सीबीयू के माध्यम से भारत में इंपोर्ट किया जाएगा। आइए जानते इस लग्जरी सेडान से जुड़ी खास बातों के बारे में। 

2023 Mercedes-AMG C43 की कितनी है कीमत?
2023 Mercedes-AMG C43 स्पोर्ट्स सेडान कार को इंडियन मार्केट में 98 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा गया है। लुक और डिजाइन के मामले में ये गाड़ी काफी शानदार है।

2023 Mercedes-AMG C43 लुक और डिजाइन
2023 Mercedes-AMG C43 का स्पोर्टियर संस्करण होने के कारण एएमजी सी43 में सिग्नेचर एएमजी ग्रिल और अधिक आक्रामक बंपर के साथ एक बोल्ड बाहरी डिज़ाइन है कार एएमजी-विशिष्ट अलॉय व्हील्स और क्वाड एग्जॉस्ट मिलते हैं। जो दिखने में बेहद आकर्षक हैं।

इस गाड़ी को देगी कड़ी टक्कर
भारतीय बाजार में AMG C43 का मुकाबला BMW M340i और ऑडी S5 स्पोर्टबैक लग्जरी कार से है। 

इंटीरियर 
इंटीरियर की बात करे तो C43 का इंटीरियर काफी लग्जरी है इसके अंदर आपको 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल जाएंगे।  इस कार में आपको स्पोर्ट्स सीट, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और 15-स्पीकर बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम मिलता है। also read : 
कार के लिए बेहद फायदेमंद है ये गेजेट्स,मुश्किलों में देंगे आपका साथ