Car Tips : जानिए, कार की स्टीयरिंग व्हील पर कवर चढ़ाना कितना सही है, क्या है इसके फायदे और नुकसान

 
zzc

कुछ लोग कार से जुड़ी चीजों को लेकर के काफी ज्यादा कंफ्यूज रहते है उन्हें सही बात की जानकारी नहीं मिल पाती है वहीं कुछ छोटे छोटे सवाल भी कार के मालिक को परेशान करते है। कुछ लोगो के मन में ये सवाल रहता है कि क्या स्टीयरिंग व्हील पर कवर चढ़ाना चाहिए या नहीं ? इस सवाल वैसे तो आसान लेकिन फिर बहुत से लोग इसे लेकर के काफी कंफ्यूज रहते है। ऐसे में आइए जानते है कार के स्टीयरिंग व्हील पर कवर लगाना सही होता है या नहीं। यह एक व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है। आप चाहें तो कवर चढ़वा सकते हैं और चाहें तो ना चढ़वाएं। लेकिन स्टीरियिंग व्हील पर कवर चढ़वाने के काफी फायदे होते है। तो आइए जानते है इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते है। 

फायदे
कवर से स्टीयरिंग व्हील सुरक्षित रखता है। इस पर गंदगी नहीं जमती है। इससे स्टीयरिंग व्हील जल्दी से खराब नहीं होता है। जब भी आप कवर हटाएंगे आपको स्टीयरिंग व्हील एकदम नया जैसा लगेगा। 
स्टीयरिंग व्हील पर कवर लगाने से यह आरामदायक बनाता है।  कुछ स्टीयरिंग व्हील कवर हाथों को आराम देने के लिए डिज़ाइन किए गए होते हैं। यह कवर अक्सर चमड़े या अन्य बेहतर मैटेरियल से बने होते हैं। 
बता दे, अच्छी क़्वालिटी का कवर आपकी कार के स्टीयरिंग व्हील को स्टाइलिश बनाता है। स्टीयरिंग व्हील कवर कार के इंटीरियर को स्टाइलिश लुक दे सकता है।  यह नया डिजाइन एलिमेंट जोड़ता है। 

नुकसान
यदि आप अपनी कार के स्टीयरिंग व्हील के लिए खराब कवर का इस्तेमाल करते तो यह रिस्पॉन्स को प्रभावित कर सकता है। इससे कार को चलाना मुश्किल हो सकता है और कभी-कभी तो हादसे की स्थिति भी बन सकती है। 
कवर से स्टीयरिंग व्हील थोड़ा मोटा हो जाता है, जिससे कुछ लोगों को स्टीयरिंग व्हील को सही से पकड़ने में परेशानी हो सकता है। ऐसा उनके साथ हो सकता है, जिनके हाथ छोटे होंगे। 

क्या करें?
अगर आप अपनी कार के स्टीयरिंग व्हील को सुरक्षित और आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो अच्छी क्वालिटी का स्टीयरिंग व्हील कवर चढ़वा लें। स्टीयरिंग व्हील कवर चुनते समय क्वालिटी और उसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। also read :