सिट्रोएन eC3 EV हुई महंगी,जानिए कीमत के बारे में

 
g

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने इंडिया में अपनी ec3 EV की कीमतों में बढ़ोतरी की है।खबरों के अनुसार कंपनी ने सिट्रोएन ec3 EV के बेस ट्रिम को छोड़कर सभी मॉडल की कीमतों में 25000 रूपये की बढ़ोतरी की है। also read : आपकी इस लापरवाही की वजह से अचानक से फेल हो सकते है कार के ब्रेक, हो सकता है बड़ा हादसा

सिट्रोएन ec3 EV की शुरूआती कीमत 11.50 लाख रूपये एक्स शोरूम और इसके टॉप वेरिएंट की प्राइस 12.68 लाख रूपये एक्स शोरूम हो गई है।सिट्रोएन c3 EV को खरीदना चाहते है तो इसे सिट्रोएन के नजदीक शोरूम या ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर बुक कार सकते है। 

नई कीमत 
सिट्रोएन फील वेरिएंट की पहले 12.3 लाख रूपये कीमत थी,जो अब 12.38 लाख रूपये हो गई है।इसके साथ ही सिट्रोएन ec3 EV के टॉप वेरिएंट फील वाइब पैक और फील वाइब पैक ड्यूल टोन की कीमत 12.53 लाख रूपये और 12.68 लाख रूपये एक्स शोरूम हो गई है। 

g

सिट्रोएन ec3 बैटरी पैक और रेज 
सिट्रोएन ec3 में 29.2kwh बैटरी पैक है,जो फ्रंट एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा बनाई गई है।सिट्रोएन ec3 का बैटरी पैक कार को 56bhp की पावर और 143nm का पिक टॉर्क देता है।वही कंपनी के अनुसार सिट्रोएन ec3 की टॉप स्पीड 107 किमी प्रति घंटा है और ये कार सिंगल चार्ज में 320 किमी की रेंज देती है। ev को डीसी फ़ास्ट चार्जर से फूल चार्ज करने में 1 घंटे से भी कम का समय लगता है।जबकि होम चार्जर से इसे 10 प्रतिष्ठ से 100 प्रतिष्ठ चार्ज करने में 10.5 घंटे का समय लगता है। 

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला 
सिट्रोएन इवी का मुकाबला टाटा मोटर्स की टियागो इवी से होता है।टाटा टिआगो एव के बेस वेरिएंट की प्राइस 8.60 लाख रूपये एक्स शोरूम और टॉप वेरिएंट की प्राइस 12.04 लाख रूपये एक्स शोरूम है।टाटा टियागो इवी में 24 kwh का बेटरी पैक मौजूद है और ये इवी सिंगल चार्ज में 315 किमी की रेंज देती है।