Mahindra Thar RWD LX के डीजल वेरिएंट में 50 हजार रूपये का इजाफा, जानिए इसके शानदार फीचर्स के बारे में

 
cxc

जनवरी 2023 में थार एसयूसी के रियर व्हील ड्राइव को लांच किया गया था। इस मॉडल को 3 वेरिएंट - AX डीजल, LX डीजल और LX पेट्रोल में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये के आस पास में रखी गयी थी। लेकिन ये कीमत पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए रखी गयी थी। अगर आप अभी थार को खरीदने को प्लान बना रहे है तो अब आपको बजट बढ़ाना होगा। क्योकि वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 

Mahindra Thar RWD LX 
आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी ने अब LX डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमतों में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वेरिएंट की कीमत अब 11.49 लाख रुपये हो गई है। बता दें इसे मूल रूप से 10.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं बेस डीजल  AX(O) और LX पेट्रोल AT की कीमत समान है। यह मॉडल केवल हार्ड टॉप कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।

नई और पुरानी कीमत  
वेरिएंट                   पुरानी कीमत        नई कीमत
AX (O) Diesel       9.99 लाख         9.99 लाख
LX Diesel              10.99 लाख       11.49 लाख
LX Petrol AT        13.49 लाख       13.49 लाख  

Mahindra Thar RWD कलर ऑप्शन
आपको बता दे, Mahindra Thar RWD वर्जन दो कलर ऑप्शन - एवरेस्ट व्हाइट और ब्लेज़िंग ब्रॉन्ज  में आती है। यह 4×4  वेरिएंट की तुलना में थार आरडब्ल्यूडी की कीमत लगभग 4 लाख रुपये कम है।

Mahindra Thar RWD इंजन
Mahindra Thar RWD वेरिएंट 4X4 वेरिएंट में 2.2L इंजन के बजाय 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन का संचालन किया जाता है। वहीं इसकी डीजल इंजन थार आरडब्यूडी को उप-4 मीटर वाहनों पर जीएसटी का लाभ भी मिलता है। इसे 6 स्पीड मेन्युअल गियरबॉक्स के साथ में जोड़ा गया है। यह 1500cc डीजल यूनिट 117bhp की पावर और 300Nm का टार्क जनरेट करता है। टर्बो पेट्रोल RWD वेरिएंट केवल 6 -स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 150PS और 320Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। फीचर्स के मामले में ,थार आरडब्ल्यूडी को संचालित ओआरवीएम, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम, सभी इलाकों के टायरों के साथ 18 इंच के मिश्र धातु के पहिये भी मिलते हैं।  also read : 
मारुति सुजुकी एसयूवी की डिमांड नहीं हो रही है कम-