खरीद रहे है सेकंड हेंड वाहन, तो एक बार जरूर चेक कर ले आरसी, हो सकती है नकली या पुरानी

 
cdf

आजकल कुछ लोग नई गाड़ियों के साथ साथ पुरानी गाड़िया भी खरीदते है। सेकेंड हैंड वाहनों के लिए देश में कई सारे आधिकारिक आउटलेट्स भी उपलब्ध हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि पुराने वाहन को खरीदते समय किन किन बातों को ध्यान में रखा जाना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो आपको बता दे वाहन की आरसी। आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए बताने जा रहे है कि बढ़ते हुए समय के साथ लोग जितना एडवांस हो रहे है उतना ही फ्रॉड ज्यादा बढ़ता जा रहा है। पुरानी कार खरीदते समय आपको उसकी आरसी जरूर चेक करनी चाहिए। नहीं तो लोग फेक RC को असली बताकर चूना लग सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है आप नकली और पुरानी आरसी की पहचान कैसे कर सकते है। 

असली और नकली में फर्क
एक आम इंसान के लिए असली और फेक वाहन आरसी में फर्क कर पाना काफी मुश्किल होता है। नकलची इसे हूबहू असली वाहन आरसी की तरह ही बनाते हैं। नीचे कुछ विशेष पहचान के बारे में लिखा गया है, आपकी इनकी मदद से असली Vehicle RC पहचान सकेंगे।

RC का बेस पेपर चेक करें
नोट की तरह पेपर आरसी को कॉपी करना और बनाना सबसे आसान है। आप इसे अपने विवेक से पहचान सकते हैं। नकली RC का कागज और फोटोशॉप्ड डिजाइन काफी भिन्न होता है।

RC का साइज
जैसा कि कहा जाता है कि चोर चोरी तो कर लेता है लेकिन उससे कोई न कोई निशान छूट जाता है जिससे उसकी पहचान हो सके। नकली RC का साइज अलग तरह से डिजाइन होने की वजह से कम या ज्यादा हो सकता है।

स्टैंप और फॉन्ट
RC पर लगा स्टैंप और उसमें लिखे गए टेक्स्ट के फॉन्ट इसकी तीसरी सबसे बड़ी पहचान है। नकली आरसी में ये ओरिजिनल की तुलना में अलग होते हैं। हो सकता है कि आपको इसमें लगे स्टैंप का कलर ही अलग दिखे। इन प्रमुख अंतरों से आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं। also read : 
कार की हेडलाइट या टेललाइट में में भर गया है पानी, तो चुटकियों में ऐसे पाए निजात ?