EMI के जरिए खरीदने जा रहे है कार, तो पहले चैक करे चुनिंदा बैंकों की ब्याज दरें, कम ब्याज में मिलेगा लोन

देशभर में ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह पैसे कमाकर कार खरीदे और उसके लिए उन्हें काफी समय का इन्तजार करना होता है
 
xxz

देशभर में ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह पैसे कमाकर कार खरीदे और उसके लिए उन्हें काफी समय का इन्तजार करना होता है वही कुछ ऐसे भी लोग है जो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निकालकर नए वाहन को क़िस्त पर लेते है। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं, तो अपने इस लेख में हम आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे मे बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप नई कार खरीदते समय फॉलो कर सकते है। 

क्रेडिट स्कोर चेक करें
नई कार खरीदने से पहले आपको इसके लोन के बारे जानकारी होना बेहद जरूरी होता है सबसे पहले अपना क्रेडिट स्कोर अच्छे से चेक कर लीजिए और अगर आपका CIBIL स्कोर अच्छा है, तो कोई भी बैंक इसके लिए बेहतर ब्याज दर दे सकता है वही कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को लोन लेने में ज्यादा परेशानी होती है। 

डॉक्यूमेंट्स जुटाए 
जब आप कार लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंकों और अन्य ऋण देने वाले संस्थानों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इसमें आपका पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और आय प्रमाण जैसे डॉक्युमेंट शामिल हैं। आप इन्हे ऑनलाइन या फिजिकली सबमिट कर सकते हैं। also  read : 
ऑटोमेटिक कार चलाते समय नहीं करे ये गलतिया,इंजन पर होता है असर

सही बैंक का चुनाव करे 
ये दोनों काम करने के बाद आपके सामने एक समस्या और रहती यही यह है कि आप एक ऐसी बैंक चुनें, जो कम ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस पर आपको कार लोन दे सके। आइए, देश की प्रमुख बैंको द्वारा कार लोन पर ऑफर की जाने वाली ब्याज दर के बारे में जान लेते हैं- 

भारतीय स्टेट बैंक           8.65% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा            8.70% से शुरू
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  8.85% से शुरू
एचडीएफसी बैंक             8.95% से शुरू
फेडरल बैंक                   11.00% से शुरू
केनरा बैंक                      8.80% से शुरू
ऐक्सिस बैंक                   9.10% से शुरू
आईडीबीआई बैंक           8.75% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक           8.75% से शुरू
कर्नाटक बैंक                   9.25% से शुरू