घर बैठे इस तरह जानिए, अपने वाहन का इंश्योरेंस स्टेटस, बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप

अपने कार की बीमा पॉलिसी की स्थिति की जांच करना उतना ही जरुरी होता है जितना आपकी कार के लिए एक कंप्रिहेंसिव बीमा पॉलिसी खरीदना उतना ही जरुरी होता है। आपको बता दे, भारत में मोटर व्हीक्ल एक्ट के मुताबिक हर एक वाहन के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का होना बेहद जरुरी होता है। ऐसे में यहाँ हम आपको बता रहे है कि घर बैठे ऑनलाइन अपने गाड़ी के इंश्योरेंस का स्टेटस कैसे चेक किया जाता है चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
कैसे करे ऑनलाइन स्टेटस चैक
इसके लिए सबसे पहले आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चैक करे।
इसके बाद आपसे सबसे जो डिटेल मांगी जाएं, आपका नाम, आपका रजिस्ट्रेशन नंबर सब भर दें।
जब आप ये सारी जानकारी भर दें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपकी कार से जुड़ी पॉलिसी डिटेल्स सामने आ जाएंगी।
अगर आप स्टेटस नहीं चेक कर पा रहे हैं ,तो आप अपने गाड़ी के इंजन और chassis number को ट्रैक कर सकते हैं।
वाहन ई-सर्विस के माध्यम से भी कर सकते चैक
यदि आप RBI या अपने बीमाकर्ता की वेबसाइट पर अपने चार पहिया बीमा पॉलिसी से ढूंढ रहे है तो आप इसे कार की ई-सर्विस की वेबसाइट चैक कर सकते हैं। इसके बाद में आपको ई- सेवा वेबसाइट पर जाएं अपने वाहन के विवरण को जाने फिर उसपर किल्क करे। यहाँ पर आपको कार पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होती है। इसके बाद आप सर्च व्हीकल के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपने वाहन के बीमा की तारीख के साथ -साथ और भी डिटेल्स सामने आ जाएगी।
गाड़ी के इंश्योरेंस स्टेटस के लिए वाहन ई-सर्विस
भारत सरकार की ई- सर्विस वाहन के सहारे भी अपनी कार या बाइक को लेकर सभी तरह की जानकारियां ट्रेक कर सकते है इसमें सबसे खास बात यह है कि आप इस पोर्टल के सहारे आप अपने वाहन का सिर्फ इंश्योरेंस ही बल्कि बाकी कई चीजों की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते है। also read : Car Driving Tips : ड्राइविंग सीखने के लिए यहाँ जानिए A, B, C और D का पूरा गणित, ड्राइविंग में कभी नहीं आएगी कोई दिक्कत