अपनी गाड़ी जरूर रखे ये 5 सस्ती एक्सेसरीज, बेहद स्टालिश नजर आएगी आपकी कार

अगर आपके पास में कार है और आप चाहते है कि वह दिखने में और भी ज्यादा शानदार हो जाए तो यह खबर आपके बेहद काम में आने वाली है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन कार में इस्तेमाल किए जाने वाले एक्सेसरीज के बारे में जो सस्ती के साथ साथ रोजाना इस्तेमाल होने वाली हैं। अगर आप भी अपनी गाड़ी को स्मार्ट बनाना चाहते है तो आइए जानते है 5 सस्ती एक्सेसरीज को अपने गाड़ी में लगवा सकते हैं।
सीट कवर
किसी भी कार में अच्छे सीट कवर का होना बहुत जरूरी है इससे कार कार का लुक भी अच्छा लगता है मार्किट में कई प्रकार के फेब्रिक्स उपलब्ध है इसलिए आप अपनी जरूरत के हिसाब इन्हें लगवा सकते हैं। इसके अलावा आप सीट पर कुछ अच्छे हेड पिलो भी बांध सकते हैं। सीट कवर कई कलर ऑप्शन के साथ आता है आप डिसेंट कलर चुन सकते हैं।
एलाय व्हील्स
वैसे तो कारों के टॉप वेरिएन्ट्स में एलायव्हील्स लगे होते हैं। लेकिन अगर आपकी कार में एलाय व्हील्स नहीं है तो कोई बात नहीं आप बहार से एलाय व्हील या व्हील्स कवर लगवा सकते हैं। इससे कार का लुक्स ज्यादा स्टाइलिश बनता है।
म्यूजिक सिस्टम
गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम का होना काफी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आप अपनी गाड़ी में चार सिस्टम ही लगवाएं सोनी, पायनियर, JBL, अल्पाइन, क्लारिओं, JVC, केनवुड, जैसे ब्रांड्स आप यूज़ कर सकते हैं। इसके साथ ही आप एम्लीफायर भी लगवा सकते हैं। इससे साउंड की क्लैरिटी भी बहुत अच्छी आएगी। इसी के साथ आप सब बूफर भी लगवा सकते हैं। म्यूजिक सिस्टम आजकल ब्लूटूथ, ऑप्शन के साथ ही आते हैं।
LCD स्क्रीन
अगर आप लम्बे सफ़र पर जाते रहते हैं तो आप कार में LCD स्क्रीन लगवा सकते है। यात्रा के दौरान आप इस LCD के जरिए फिल्म भी देख सकते हैं। यह आपके म्यूजिक सिस्टम के साथ कनेक्ट होती है, जिससे आप सॉन्ग के साथ वीडियो का भी आनंद उठा सकते हैं।also read : यदि आप भी अपनी कार में लगवा रहे है CNG किट, तो अवश्य जान ले ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान