Safest Cars : ये रही भारत की सबसे सेफ कारों की लिस्ट, Nexon से Kushaq को टॉप रैंक में शमिल

 
xzx

इस समय ज्यादातर लोगो सेफ्टी फीचर्स को देखकर कार का चुनाव करते है जो एक अच्छी बात है। कार का चुनाव करते समय कार की सेफ्टी एक बड़ा फीचर्स माना जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी बड़ी कंपनियां अपनी गाड़ियों ने एडवांस सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल कर रही है ऐसे में आज हम आपको टॉप 5 कारों के बारे में बता रहे है जिन्हे सेफ्टी के लिहाज से सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। 

VW TAIGUN & SKODA KUSHAQ 
इंडिया के मार्केट में बनी VW Taigun और Skoda Kushaq को GNCAP की तरफ से एडल्ट्स और बच्चों, दोनों के लिए ने क्रैश में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके साथ ही यह दोनो सबसे सुरक्षित मेड-इन-इंडिया SUV बन गई।  यह MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। 

TATA पंच
टाटा मोटर्स की एक SUV देश की सबसे पावरफुल कार बन चुकी है। इसका सबसे रीज़न इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स है। यह देश की सबसे सेफ कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है इस SUV को एडल्ट्स के लिए 5 स्टार और बच्चों के लिए 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गयी है। 

MAHINDRA XUV300 
महिंद्रा एक्सयूवी300 का नाम भी भारत की सबसे सुरक्षित SUV में लिया जाता है। इस कार को ग्लोबल एनसीएपी ने इसे क्रेश टेस्ट में एडल्ट्स के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है वहीं  बच्चों के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गयी है। 

MAHINDRA XUV700 
महिंद्रा की XUV700 को ग्लोबल एनसीएपी ने इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसे एडल्ट के लिए 5 स्टार रेटिंग जबकि बच्चों के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली है। यानी, यह भी सबसे सुरक्षित SUVs में से एक है। 

TATA NEXON 
टाटा नेक्सन देश की नमबर वन एसयूवी थी, जिसे ग्लोबल एनसीएपी से क्रेश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके बाद ही अन्य कारों को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यानी, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग लेने वाली यह पहली भारतीय कार है। also read : 
यदि गाड़ी चलाने के दौरान कहीं भीड़ जाती है आपकी कार, तो जानिए कहाँ से आएगा नुकसान की भरपाई का पैसा ?