टाटा मोटर्स कंपनी ने पूरा किया 50 लाख यात्री वाहन का प्रोडक्शन माइलस्टोन अब टाटा की कारो की बढ़ी डिमांड

टाटा मोटर्स की गाड़ियों की डिमांड में लगातार बढ़त हो रही है।टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को जानकारी दी की उसने 50 लाख यात्री वाहन उत्पादन का आकड़ा पार कर लिया है।टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निर्देशक ने अपने बयान में कहा है की यह यात्रा एक मिलियन आकड़े से अगले आकड़े तक जाने में कई उतार चढ़ाव के साथ आयी है।
5 मिलियन उत्पादन मिल का पत्थर हासिल करने के ख़ुशी में टाटा मोटर्स देश भर में ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए एक उत्सव अभियान भी शुरू करेगी। कंपनी ने बताया की वह अपने विनि मृण जगहों और क्षेत्रीय कार्यालयों में महीने भर चलने वाले समारोह का आयोजन करेगगी।
ऐसे हासिल किया 50 लाख का आकड़ा
आपको बता दे ऑटो प्रमुख ने 2004 में 10 लाख उत्पादन आकड़ा हासिल किया था।वही 2010 में 20 लाख मिल का पत्थर हासिल किया था। साल 2015 में टाट ने 30 लाख यूनिट और 2020 में 40 लाख यूनिट को पार कर लिया। ऐसे में अब कंपनी को 50 लाख उत्पादन का आकड़ा हासिल करने की उपलब्धि मिली।
लगातार बढ़ रही मांग
टाटा की गाड़ियों की मांग कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।कंपनी को बाईट महीने की सेल्स रिपोर्ट में तीन प्रतिशतः की बढ़त मिली।इस तरह टाटा मोटर्स ने 79,705 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।एक साल पहले की अवधि में कंपनी की कुल वहां बिक्री 77,733 यूनिट्स थी।
फरवरी 2022 में 73,875 यूनिट्स की बिक्री हुई थी ,लेकिन घरेलू वाहन बिक्री पिछले महीने 78,006 यूनिट्स रही।इस तरह टाटा को वाहनों की घरेलू बिक्री पर 6 प्रतिशत की बढ़त मिली है।अगर पैसेंजर वाहनों की बात करे तो इस सेगमेंट में कुल 43,140 यूनिट्स की बिक्री फरवरी महीने में रही। also read : लम्बे सफर पर जाने के दौरान रास्ते में खत्म हो जाता है फ्यूल, तो आजमाए यह आसान और सदाबहार ट्रिक
हाल में लॉन्च हुई टाटा की रेड एडिशन
खबरों के अनुसार टाटा ने हाल में अपनी नेक्सॉन ,हरियर और सफारी सुव का रेड डार्क डिशन भी पेश किया है।नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन प्रेट्रोल और डीजल दोनों एडिशन में उपलब्ध है। जबकि हेरियर और सफारी रेड डार्क एडिशन मोडल केवल डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। इनकी बुकिंग 30 हजार के साथ शुरू की गयी है।