हाइवे पर नजर आने वाली इन छोटी छोटी पट्टियों से गुजरने पर कांप उठती है आपकी कार, जानिए क्या है इसकी वजह

भारत में सड़क सुरक्षा काफी बड़ी चुनौती बनी हुई है। हर साल सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं में नाम भारत काही आता है। इसे लेकर के भारत सरकार हर रोज कोई न कोई कदम उठा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बकहय जा सके। भारत में बहुत सारी दुर्घटनाएं खराब की स्थिति, गलत सड़क डिजाइन, अनुचित संकेत और चेतावना के संकेत आदि जैसे रिजन्स के कारण होती है।
रंबल स्ट्रिप्स या रंबल स्टिकर का इस्तेमाल
आपको बता दे,सड़क हादसों से निजात पाने के लिए अलग अलग उपाय किए जाते है इससे सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकता है। इनमें रंबल स्ट्रिप्स या रंबल स्टिकर का उपयोग खास तरह से किया जाता है। इसके अलवा आप जब भी सड़क पर जाते है तो आपको अक्सर रंबल स्ट्रिप्स का सामना करना पड़ा होगा। खासतौर पर यह हाइवे पर होता है। ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके। लेकिन क्या आप जानते है इस रंबल स्ट्रिप्स का मतलब क्या होता है। also read : टाटा हरियर और सफारी का डार्क धासु एडिशनल हुआ लॉन्च,इतनी है कीमत
क्या है रंबल स्ट्रिप्स
जब कभी भी आप हाईवे पर जाते होंगे तो छोटे - स्पीड -ब्रेकर के स्ट्रिप्स की एक श्रृंखला को तो देखा ही होगा, जिस पर से जाते समय आपको एक कंपन जैसी आवाज सुनाई देती है। वो अवाज और कुछ नहीं बल्कि रंबल स्ट्रिप्स से आती है। रंबल स्ट्रिप्स सड़कों पर वाहन चालक को हल्के संकेत देते हैं। जब भी कोई कार रंबल स्ट्रिप्स के ऊपर से गुजरती है, तो यात्रियों को कंपन का अनुभव होता है और सड़क पर शोर बढ़ जाता है , जिसका इस्तेमाल ड्राइवर को सचेत करने के लिए किया जाता है।
रंबल स्टिकर का इस्तेमाल होता है
आमतौर पर रंबल स्ट्रिप का का इस्तेमाल एक लेन में विलय से पहले किया जाता है। आपको बता दे, रम्बल स्ट्रिप या स्टिकर का इस्तेमाल सड़क के बीच में भी होता है ताकि कोई भी वाहन लेन से बाहर न जा सके या कर्ब के करीब आ जाता है तो वाहन चालकों को चेतावनी मिले कि वो अपनी लेन में जाए। इस तरह से वाहन चालक अपने वाहन को सही लेन में चलाते है और सही स्पीड का ध्यान रखते है ताकि वह और अन्य कोई दुर्घटना का शिकार न हो।