Loan Without CIBIL Score : लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर एक बहुत जरूरी आंकड़ा है। जब आप किसी भी बैंक में लोन लेने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर चेक किया जाता है। परंतु जरूरी नहीं है कि सिबिल स्कोर खराब होने पर आपको लोन नहीं मिले। इसके लिए कुछ अन्य तकनीक भी हैं। चलिए जानते हैं इन्हीं तकनीकों के बारे में-
सिबिल स्कोर किसी भी व्यक्ति के लिए उसके बैंक से लेनदेन का एक प्रूफ होता है। सिबिल स्कोर से पता चल जाता है कि सामने वाले व्यक्ति ने कितने समय से अपने बील भारे हैं, कितनी समय से अपनी ईएमआई को लौटाया है या फिर कितनी ईएमआई बाउंस हुई हैं। ऐसे में जब बैंक के साथ व्यवहार अच्छा नहीं रहता है यानी कि समय पर आपने बील और ईएमआई अदा नहीं की हैं तो सिबिल स्कोर खराब हो जाता है और बैंक लोन नहीं देते हैं। परंतु कुछ तरीकों से सिबिल स्कोर खराब होने पर भी लोन मिल सकता है।
आज के समय की जरूरत बन चुका लोन
वर्तमान समय में लोग सुविधाओं को भोगने के लिए लोन लेते हैं। हर प्रकार की सुविधा का फायदा उठाने के लिए अक्सर लोग लोन (Loan Tips) की तरफ भागते हैं। लोन एक ऐसा जरिया है जिसे वर्तमान में हम सुविधाओं को भोग सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी कमाई या सैलरी से उसको लौटा सकते हैं। इससे अचानक से आर्थिक बोझ भी नहीं आता और समय के हिसाब से जरूर की वस्तु भी प्राप्त कर ली जाती है।
गोल्ड पर लिया जा सकता है लोन
अगर आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score Loan) खराब हो गया है तो बहुत सारी संस्थाएं ऐसी हैं जो गोल्ड पर लोन देती हैं। आप जितना लोन ले रहे हो उसके एवेज में नियमों के अनुसार सोना रखकर उस पर लोन ले सकते हैं। जब आप धीरे-धीरे करके लोन को लौटा देंगे तो आपको आपका सोना (Gold Loan Tips) वापस मिल जाएगा। यह लोन लेने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। आज के समय में तो सोने की कीमत भी ज्यादा चल रही है तो उस हिसाब से कम सोने पर ज्यादा लोन लिया जा सकता है।
जमीन पर लिया जा सकता है लोन
सोने के अलावा लोन लेने के लिए आप अपनी जमीन (Property Loan) का प्रयोग भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी लोन भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है। आप बैंक या फिर किसी नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल संस्था में अपने जमीन या मकान के पेपर गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं। इससे आपको बिना सिबिल स्कोर के भी लोन मिल सकता है। हालांकि बैंक यह जरूर चेक करता है कि आप उनका लोन समय पर चुका दें।
अगर आप समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं तो आप पर पेनल्टी लग सकती है और लोन न चुकाने की स्थिति में आपको समस्या भी झेलनी पड़ सकती है। आपकी जमीन को बैंक नीलाम भी कर सकता है। ऐसे में यह जरूर ध्यान रखें कि आप पहले किसी कारणवश से अगर लोन नहीं चुका पाए हैं तो इस बार लोन जरूर चुका दें। इस बार लोन न चुकाने पर केवल सिबिल स्कोर ही नहीं, आपकी जमीन भी जा सकती है।
किसी साहूकार से उधार ले सकते हैं पैसे
लोन (Loan Tips) न मिलने की स्थिति में आप किसी साहूकार से भी पैसे उधार ले सकते हैं। अगर आपको कोई बैंक लोन नहीं देता है तो आप किसी और दोस्त के माध्यम से किसी पैसे वाले व्यक्ति से उचित ब्याज दरों पर लोन उठा सकते हैं। हालांकि, यह रिस्की भी होता है। कई बार लोग बिना रजिस्ट्रेशन के फाइनेंसर संस्थाओं के चक्कर में पड़ जाते हैं, जहां ब्याज दरें बहुत ज्यादा होती हैं। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी अच्छे व नेक व्यक्ति के पास ही पैसा मांगा जाए। किसी फाइनेंसर के चक्कर में आकर ब्याज के चंगुल में न फंस जाएं।
