Commonwealth Games 2030, Ahmedabad: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए अहमदाबाद का नाम सबसे आगे रखा गया है। इससे भारत को मेजबानी मिलने का रास्ता कहीं ना कहीं साफ हो गया है।
Commonwealth Games 2030, Ahmedabad: कॉमनवेल्थ गम्स 2030 (Commonwealth Games 2030) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का रास्ता कहीं ना कहीं साफ हो गया। कॉमनवेल्थ के एग्जिक्यूटिव बोर्ड ने 2030 में होने वाले खेलों की मेजबानी के लिए अहमदाबाद के नाम की सिफारिश की है।
अब अहमदाबाद का नाम पूर्ण सदस्य देशों के सामने रखा जाएगा। मेजबानी पर अंतिम फैसला 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल एंबेसी में होगा। बताते चलें कि इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का 24वां संस्करण होगा, जो खेलों की 100वीं वर्षगांठ भी होगी। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 1930 में कनाडा में किया गया था।
अहमदाबाद इतिहास रचने की कगार पर (Commonwealth Games 2030)
अगर स्पोर्ट्स जनरल एंबेसी में अहमदाबाद के नाम पर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मोहर लग जाती है, तो यह राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला भारत का दूसरा शहर बना जाएगा। इससे पहले 2010 में दिल्ली ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी।

नाइजीरिया ने भी किया था आवेदन (Commonwealth Games 2030)
बता दें कि नाइजीरिया की तरफ से भी राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आवेदन किया गया था। हालांकि अहमदाबाद के नाम को आगे बढ़ाया गया है। बोर्ड ने नाइजीरिया की आवेदन के लिए सरहाना की। इसके अलावा कहा गया कि नाइजीरिया को फ्यूचर में कॉमनवेल्थ गेम्स खासतौर से 2034 एडीशन के लिए रोडमैप तैयार करने में मदद की जाएगी।
भारत के लिए असाधारण सम्मान (Commonwealth Games 2030)
भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स भारत की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा, “अहमदाबाद में 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करना भारत के लिए असाधारण सम्मान की बात होगी। ये खेल ना सिर्फ भारत की वर्ल्ड क्लास खेल और आयोजन क्षमताओं को दिखाएंगे, बल्कि विकसित भारत 2047 की दिशा में हमारी राष्ट्रीय यात्रा में भी अहम भूमिका निभाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हम 2030 के खेलों को अपने युवाओं को प्रेरित करने, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने और राष्ट्रमंडल में साझा भविष्य में योगदान करने के एक मजबूत मौके के रूप में देखते हैं।”
