खरबूजे का स्वाद और सुगंध तरबूज से काफी ज्यादा अलग होती है। कई लोग इसे खाना पसंद नहीं करते है लेकिन क्या आप जानते है इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जो डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ साथ आँख की रौशनी को बढ़ाते है इसके साथ ही यह स्वस्थ्य संबंधी परेशानी को दूर करता है। खरबूजे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. जैसे फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा-कैरोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, पोटैशियम, फोलेट आदि। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है।
खरबूजा खाने से होने वाले फायदे
खरबूजे में पानी की अधिक होने के कारण यह पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। गर्मियों के मौसम में यह फल सेहत के लिए लाभकारी होता है।
खरबूजे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते है जैसे- कैरोटीन, विटामिन सी. यह शरीर के लिए इतने ज्यादा फायदेमंद होते हैं कि यह आपको स्ट्रेस से बचाती है। साथ ही साथ यह क्रोनिक बीमारियों से भी दूर रखती है।
खरबूजे का सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है इसमें विटामिन A पाया जाता है इसे खाने से मैक्युलर डिजेनरेशन और मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारी नहीं होती है।
खरबूजे में पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर जैसी समस्या को जड़ से खत्म करता है इसका सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में भी सुधार रहता है।
खरबूजा डिहाइड्रेशन को करे कम
खरबूजा में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह आपके शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। इतना ही नहीं, इससे अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर भी आपको नहीं मिलेगा। आज जो शेक हम आपको बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए काम में आएगा।
खरबूजा शेक
आप अपने मुताबिक, जितने लोगों के लिए शेक बनाना चाहते है उतने खरबूजे लाकर रख दें। आप अपने हिसाब से बड़े या छोटे खरबूजे चुन सकते हैं।
सबसे पहले एक-एक करके इनका ऊपर का भाग हटाएं। खरबूजे के छिलके को ऐसे ही रहने दे। इसके बाद ऊपर से ही कम से कम 2 इंच काट लें। खरबूजे में इतना छेद हो कि उसमें शेक आसानी से जा सके और आप स्ट्रॉ भी डाल सकें।
अब एक बड़े चम्मच की मदद से पहले खरबूजे के बीजों को निकाल लें। खरबूजा अच्छी तरह साफ करें और फिर इसके बाद उसे अंदर से खाली करें। उसका गूदा निकालकर एक अलग प्लेट या कटोरे में रख लें।
एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क, जायफल का पाउडर, पुदीना की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। और इसके बाद खरबूजा शेक बनकर के तैयार है।