अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक बॉक्स ऑफिस पर धुलती हुई दिख रही है इस फिल्म में जितनी धुलाई इन दोनों स्टार ने एक दूसरे की है उससे कई ज्यादा धुलाई दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस की कर दी है इस फिल्म की शुरुआत ही काफी ढीली रही थी इसके साथ ही फिल्म का रिव्यू सामने आने के बाद में फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ जाएगी इसके साथ ही यह मामला ठंडा होता दिख रहा है इस फिल्म के दूसरे दिन, तीसरे दिन और चौथे दिन भी कोई इस फिल्म को पूछने तक नहीं आया है वहीं कलेक्शन देखकर के ऐसा लग रहा ही जो भी लोग फिल्म देखने के पहुंचे उनके लिए एक एक झप्पी हो जाए। उन्होंने सिनेमा के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाई है।
क्रैक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
क्रैक फिल्म के रिलीज होने के चौथे दिन यानि कि 26 फरवरी को 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है इसके साथ ही अगर आप ऑक्युपेंसी की बात करे तो यह फिल्म देखने जा रहे है दर्शकों में -55.65 % तक कमी आई है इसके साथ ही इस फिल्म ने अब तक 4 दिनों के हांफ हांफ कर 9.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। और ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये थियेटर से बाहर होगी।
आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नोरा फतेही,अर्जुन रामपाल, विद्युत जामवाल और एमी जैक्सन लीड रोल में हैं. अर्जुन रामपाल विलेन बनकर विद्युत जामवाल को टक्कर दे रहे हैं। यह फिल्म 45 करोड़ रूपये के बजट पर बनी यह एक्शन थ्रिलर 23 फरवरी को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस का हाल देखकर यही कह सकते हैं कि फायदे की तो छोड़िए ये फिल्म अपना बजट भी वसूल नहीं कर सकती है।
क्रैक में विद्युत जामवाल के एक्शन ने नहीं किया कमाल
आपको बता दे, अब तक विद्युत् ने जितनी भी फिल्में की है उनमे एक से एक धांसू एक्शन है अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए मशहूर विद्युत् के लिए जरूरी है कि वह थोड़ी एक्टिंग सीखे और इस फिल्म में साफ नजर आ रहा है कि वह दर्शकों को खुश करने में समर्थ नहीं है।
