DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बकाया डीए एरियर पर खुशखबरी आई है। कर्मचारियों के खाते में बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA Arrears) के साथ तीन किस्तों का बकाया डीए एरियर भी आएगा। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की है।
कर्मचारियों के लिए यह साल सौगातों भरा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हाल ही में बढ़ौतरी की गई है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सीधी बढ़ौतरी हुई है। वहीं, कर्मचारियों को तीन किस्तों का भी साथ में भुगतान किया जाएगा।
55% तक पहुंचा महंगाई भत्ता
1 जनवरी 2025 से कर्मचारिायें का महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो गया है। यह सात साल में 2 फीसदी का इजाफा है। महंगाई भत्ते (DA Arrears) में पिछले 7 साल में सबसे कम बढ़ौतरी हुई है। सरकार ने इसका एलान भी देरी से किया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ उसका एरियर भी मिल जाएगा। कर्मचारियों की फिलहाल तीन किस्त बकाया है। इससे केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को भी इसका फायदा होगा। सरकार पर इससे 6,614 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
कर्मचारियों को कब मिलेगा पैसा
कर्मचारियों को नया महंगाई भत्ता (DA) 1 जनवरी 2025 से मिलेगा। हाल में तीन महीनों की तीन किस्तें भी बकाया (DA Arrears) है। यह अप्रैल में जनवरी, फरवरी और मार्च के बकाया महंगाई भत्ते (DA Arrears) के साथ कर्मचारियों के खाते में आएगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें मासिक 360 रुपये का लाभ होगा।
एरियर के साथ खाते में इतना होगा इजाफा
तीन महीने का एरियर 1080 रुपये बनेगा। इसका भुगतान भी अप्रैल (DA Arrears) की सैलरी के साथ होगा। इसी प्रकार पेंशनर्स जिनकी बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है, उन्हें हर महीने 180 रुपये का फायदा होगा। तीन महीने के बकाए (DA Arrears) के तौर पर उन्हें 540 रुपये ज्यादा मिलेंगे।
दो प्रतिशत ही बढ़ा महंगाई भत्ता
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के अनुसार जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 2% बढ़ा है। दिसंबर 2024 में एआईसीपीआई का आंकड़ा 143.7 अंक था। इससे इससे महंगाई भत्ता 55.99% पर पहुंचा था। कर्मचारियों के लिए 0.01 प्रतिशत के अंक ने पूरे एक प्रतिशत का नुकसान कर दिया। दशमलव के बाद की संख्या को महंगाई भत्ते में नहीं जोड़ा जाता, इसलिए इसे 55% बढ़ाया गया। 78 महीने में पहली बार इतनी कम बढ़ौतरी हुई है।
जीरो हो जाएगा महंगाई भत्ता
वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर जीरो हो जाएगा। उसके बाद महंगाई भत्ते (DA Hike) की कैलकुलेशन नए सिरे से शुरू होगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को अब की बजाय ज्यादा लाभ मिलेगा, क्योंकि उस समय बेसिक सैलरी भी ज्यादा होगी।