DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ गई है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ साथ बकाया एरियर भी दिया जाएगा। कर्मचारियों के खाते में 3 महीने का बकाया एरियर आएगा। बकाया एरियर कर्मचारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।
कर्मचारियों के लिए यह साल सौगातों भरा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हाल ही में बढ़ौतरी की गई है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सीधी बढ़ौतरी हुई है। वहीं, कर्मचारियों को तीन किस्तों का भी साथ में भुगतान किया जाएगा।
58% तक पहुंचा महंगाई भत्ता
1 जुलाई 2025 से कर्मचारिायें का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह इस साल दूसरी बार इजाफा हुआ है। पहली बार 2 फीसदी का इजाफा हुआ था। महंगाई भत्ते (DA Arrears) में पिछले 7 साल में सबसे कम बढ़ौतरी हुई थी। सरकार ने इसका एलान भी देरी से किया। 
कर्मचारियों को मिलेगा एरियर
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA Hike Update) के साथ उसका एरियर भी मिल जाएगा। कर्मचारियों की फिलहाल तीन किस्त बकाया है। इससे केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को भी इसका फायदा होगा। सरकार पर इससे कई हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
कर्मचारियों को कब मिलेगा पैसा
कर्मचारियों को नया महंगाई भत्ता (DA) 1 जुलाई 2025 से मिलेगा। हाल में 3 महीनों की तीन किस्तें भी बकाया (DA Arrears) है। यह जुलाई, अगस्त, सितंबर के बकाया महंगाई भत्ते (DA Arrears) के साथ कर्मचारियों के खाते में आएगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 36,000 रुपये है, उन्हें मासिक 1080 रुपये का लाभ होगा।
एरियर के साथ खाते में इतना होगा इजाफा
तीन महीने का एरियर 1080 रुपये प्रति महीने के हिसाब से बनेगा। इसका भुगतान भी अप्रैल (DA Arrears) की सैलरी के साथ होगा। इसी प्रकार पेंशनर्स जिनकी बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है, उन्हें हर महीने 270 रुपये का फायदा होगा। तीन महीने के बकाए (DA Arrears) के तौर पर रुपये ज्यादा मिलेंगे। 
3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के अनुसार जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ा है। जनवरी 2025 से जुलाई 2025 तक का एआईसीपीआई का आंकड़ा आ चुका है। इससे इससे महंगाई भत्ता 58% के पार पहुंच चुका है। इसलिए इसे 58% बढ़ाया गया।  
0 हो जाएगा महंगाई भत्ता
वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर 0 हो जाएगा। उसके बाद महंगाई भत्ते (DA Hike) की कैलकुलेशन नए सिरे से शुरू होगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को अब की बजाय ज्यादा लाभ मिलेगा, क्योंकि उस समय बेसिक सैलरी भी ज्यादा होगी।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		