DA-DR Hike : केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर सामने आ सकती है। महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगर सरकार इसका ऐलान करती है, तो सैलरी और पेंशन में सीधा फायदा मिलेगा…इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले राहत की खबर आ सकती है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। उम्मीद है कि यह ऐलान मार्च में होली से पहले किया जा सकता है। इसी बीच लेबर ब्यूरो (Labor Bureau) ने दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी कर दिया है।
सातवें वेतन आयोग के बाद भी क्यों मिलेगा DA-
हालांकि 7वां केंद्रीय वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, लेकिन जब तक 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8th pay commission update) की सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक DA की गणना 7वें वेतन आयोग के बेसिक पे के आधार पर ही की जाती रहेगी। इसलिए इस अंतराल में भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ मिलता रहेगा।
क्या है महंगाई भत्ता-
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला वह हिस्सा है, जो बढ़ती महंगाई के असर को संतुलित करने में मदद करता है। सरकार आमतौर पर साल में दो बार-जनवरी और जुलाई में-DA में बढ़ोतरी करती है। यह भत्ता सीधे बेसिक सैलरी पर लागू होता है, इसलिए DA बढ़ने से कर्मचारियों की कुल सैलरी अपने आप बढ़ जाती है।
AICPI-IW क्या है और क्यों जरूरी है-
AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स – इंडस्ट्रियल वर्कर्स) ऐसा सूचकांक है, जो रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में होने वाले बदलाव को दर्शाता है। इसे लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करता है। इसी इंडेक्स के पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners update) के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) तय की जाती है।
दिसंबर 2025 के आंकड़े क्या संकेत दे रहे हैं-
दिसंबर 2025 में AICPI-IW का आंकड़ा 148.2 दर्ज किया गया। इसके आधार पर 12 महीनों का औसत 145.54 बनता है। तय फॉर्मूले से गणना करने पर DA करीब 60.33% निकलता है। सरकार आमतौर पर महंगाई भत्ते को राउंड फिगर (Round figure dearness allowance) में घोषित करती है, ऐसे में DA को 60% किया जा सकता है। फिलहाल DA 58% है, यानी 2% की बढ़ोतरी की पूरी संभावना बनती है।
पहले कितनी बढ़ोतरी हुई थी-
जून 2025 के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर सरकार ने अक्टूबर 2025 में 3% DA बढ़ाया था। तब DA 55% से बढ़कर 58% हो गया था। इस बार आंकड़े उतने मजबूत नहीं हैं, इसलिए बढ़ोतरी 2% रहने की संभावना जताई जा रही है।
कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता-
DA निकालने का एक तय फॉर्मूला (formula) होता है। सबसे पहले नए बेस ईयर (2016) को पुराने बेस ईयर (2001) से जोड़ा जाता है। इसके लिए 2.88 का फैक्टर इस्तेमाल होता है।
फॉर्मूला-
DA% = [{12 महीने का औसत AICPI-IW × 2.88 – 261.42} ÷ 261.42] × 100
इस कैलकुलेशन से DA करीब 60.33% आता है, जिसे सरकार 60% मान सकती है।
2% DA बढ़ने से सैलरी पर कितना असर पड़ेगा?
अगर DA 58% से बढ़कर 60% होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा होगा।
20,000 रुपये बेसिक सैलरी पर हर महीने करीब 400 रुपये बढ़ेंगे
30,000 रुपये पर 600 रुपये
40,000 रुपये पर 800 रुपये
50,000 रुपये पर 1,000 रुपये
60,000 रुपये पर 1,200 रुपये
70,000 रुपये पर 1,400 रुपये
80,000 रुपये पर 1,600 रुपये
90,000 रुपये पर 1,800 रुपये
1,00,000 रुपये बेसिक सैलरी पर 2,000 रुपये मंथली का फायदा होगा
पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ-
DA बढ़ोतरी का लाभ केवल कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स को भी मिलता है। पेंशनर्स (pensioners) के लिए इसे महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) कहा जाता है। DR की बढ़ोतरी भी DA के समान दर से की जाती है, इसलिए जैसे ही DA बढ़ता है, पेंशनर्स की मासिक पेंशन में भी उसी अनुपात में इजाफा हो जाता है।
आखिर कब आएगा फैसला-
सरकार आमतौर पर जनवरी का DA मार्च में घोषित करती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि होली से पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike update) का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए त्योहार से पहले बड़ी राहत साबित होगी।
