DA Fitment Factor Update : आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों की निगाहें अब महंगाई भत्ते (DA) के नए कैलकुलेशन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि DA के आंकड़े ही आगे चलकर फिटमेंट फैक्टर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर नई उम्मीदें और चर्चाएं तेज हो गई हैं-
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) इस समय सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। लाखों कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी और नया फिटमेंट फैक्टर क्या तय किया जाएगा।
इसी सवाल को समझने के लिए अब Expected Fitment Factor Calculator जैसे टूल सामने आ रहे हैं। इनकी मदद से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर फिटमेंट फैक्टर करीब 1.90 रहता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना बदलाव हो सकता है।
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अभी ₹18,000 है, तो आठवें वेतन आयोग (8th pay commission updates) के बाद यह बढ़कर करीब ₹34,560 तक पहुंच सकती है।
लेकिन असली सवाल है-
फिटमेंट फैक्टर 1.90 का मतलब क्या है?
इससे सैलरी कैसे तय होगी?
आइए इसे आसान शब्दों में समझते हैं।
Quick Summary-
8th Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर करीब 1.90 रहने का अनुमान
अगर बेसिक सैलरी ₹18,000 है तो नई बेसिक ₹34,560 हो सकती है
फिटमेंट फैक्टर तय करने में DA और सैलरी बढ़ोतरी प्रतिशत अहम भूमिका निभाते हैं
कैलकुलेटर के जरिए अनुमान लगाया जा सकता है कि आपकी नई सैलरी कितनी होगी
सवाल: 8th Pay Commission में Fitment Factor क्या होता है?
जवाब: फिटमेंट फैक्टर वह मल्टीप्लायर (multiplier) होता है जिससे कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा (Multiplying the basic salary) करके नई सैलरी तय की जाती है.
आसान भाषा में समझें:
नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक × फिटमेंट फैक्टर
उदाहरण:
₹18,000 × 1.90 = ₹34,200 से ₹34,560 के आसपास
यानी फिटमेंट फैक्टर बढ़ते ही बेसिक सैलरी सीधे बढ़ जाती है
सवाल: सातवे वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना था?
जवाब: 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था
उसी के आधार पर:
₹7,000 के आसपास की पुरानी बेसिक सैलरी बढ़कर ₹18,000 हो गई थी
यानी फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) ही तय करता है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बड़ी छलांग लगेगी।
सवाल: आठवें वेतन आयोग में 1.90 फिटमेंट फैक्टर कैसे निकलता है?
कैलकुलेशन मुख्यतः दो चीजों पर आधारित होता है:
1. मौजूदा डीए (DA)-
1 जनवरी 2026 तक DA लगभग 60% के आसपास पहुंच सकता है।
2. अनुमानित वेतन वृद्धि-
अगर आयोग करीब 20% सैलरी बढ़ोतरी की सिफारिश करता है, तो फिटमेंट फैक्टर करीब 1.90 निकलता है।
यानी:
DA + वेतन बढ़ोतरी = नया फिटमेंट फैक्टर
सवाल: 8th CPC Calculator कैसे काम करता है?
Expected Pay Calculator तीन इनपुट लेता है-
– DA rate
– Expected Pay Increase
– Basic Pay
इन तीनों के आधार पर यह अनुमान लगाता है-
– फिटमेंट फैक्टर
– नई बेसिक सैलरी
उदाहरण:
इनपुट -वैल्यू
DA – 60%
वेतन बढ़ोतरी – 20%
बेसिक पे – ₹18,000
नई बेसिक सैलरी: ₹34,560 (अनुमान)
8th Pay Commission के अहम नंबर
पैरामीटर – अनुमान
संभावित DA – 60%
अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी – 20%
संभावित फिटमेंट फैक्टर – 1.90
मौजूदा न्यूनतम बेसिक – ₹18,000
संभावित नई बेसिक – ₹34,560
सवाल: क्या सभी कर्मचारियों की सैलरी इसी हिसाब से बढ़ेगी?
जवाब: जरूरी नहीं.
असल सैलरी इन चीजों पर निर्भर करेगी-
– पे लेवल
– बेसिक सैलरी
– भत्ते
– HRA
– DA मर्जर
यानी अलग-अलग कर्मचारियों की बढ़ोतरी अलग हो सकती है।
ये क्यों मायने रखता है?
8वां वेतन आयोग सिर्फ सैलरी नहीं बढ़ाता, बल्कि पूरी सरकारी वेतन संरचना बदल देता है
इससे असर पड़ता है-
सरकारी कर्मचारियों की आय
पेंशनर्स की पेंशन
सरकारी खर्च
उपभोक्ता खर्च
इसी वजह से Pay Commission का फैसला पूरी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है।
आपके लिए इसका क्या मतलब?
अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो इसका मतलब है-
आपकी बेसिक सैलरी बढ़ सकती है
DA भी नई बेसिक पर मिलेगा
HRA और अन्य भत्ते बढ़ेंगे
पेंशन में भी इजाफा हो सकता है
आसान शब्दों में-
आठवां वेतन आयोग आपकी कुल इन-हैंड सैलरी (in hand salary) में बड़ा बदलाव ला सकता है।
सवाल: कब लागू हो सकता है आठवां वेतन आयोग-
जवाब: 1 जनवरी 2026 से संभावना है
गठन: नवंबर 2025 के आसपास
सिफारिशें: 2027 के मध्य तक
हालांकि लागू होने की तारीख 1 जनवरी 2026 से मानी जा सकती है, जिसमें एरियर भी मिल सकता है।
सवाल: क्या 1.90 ही अंतिम फिटमेंट फैक्टर होगा?
नहीं।
यह सिर्फ अनुमानित कैलकुलेशन है।
अंतिम फैसला करेगा-
वेतन आयोग
केंद्र सरकार (central governemnt)
और यह इससे ज्यादा या कम भी हो सकता है।
