DA Hike – कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि इन कर्मचारियों के फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले से कामगार और अधिकारी कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा होगा, वहीं पेंशनर्स (pensioners) को भी महंगाई राहत का लाभ मिलेगा-
Indian Banks’ Association (IBA) ने फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 के लिए बैंक कर्मचारियों का नया महंगाई भत्ता (DA) घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बैंक पेंशनभोगियों (bank pensioners) के लिए फरवरी 2026 से जुलाई 2026 की अवधि तक महंगाई राहत (DR) की नई दरें भी जारी कर दी गई हैं।
Indian Banks’ Association के अनुसार, XII BPS / 9th Joint Note (08 मार्च 2024) के तहत कामगार और अधिकारी कर्मचारियों को फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 के लिए 25 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। यह दर अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है।
Indian Banks’ Association ने 2 फरवरी 2026 के अपने सर्कुलर में बताया कि यह महंगाई भत्ता ‘पे’ का 25 प्रतिशत होगा। साथ ही CPI (2016 बेस) में हर दूसरे दशमलव में बदलाव पर DA में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि या कमी होगी। यह गणना अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2025 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर की गई है।
इन तीन महीनों का औसत CPI 148.03 रहा। आधार अंक 123.03 से ऊपर 25.00 अंक बने (148.03 – 123.03)। पिछली तिमाही का औसत CPI 146.96 था, यानी इस बार 1.07 अंकों की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते DA बढ़ा है।
Indian Banks’ Association ने बताया कि XI BPS / 8th Joint Note (दिनांक 11 नवंबर 2020) के अंतर्गत आने वाले बैंक कर्मचारियों (bank employees) के लिए फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 का महंगाई भत्ता (DA) 59.08 प्रतिशत तय किया गया है। IBA ने स्पष्ट किया है कि DA की गणना करते समय तीसरे दशमलव के बाद के अंकों को नजरअंदाज किया जाएगा।
IBA ने अलग-अलग समय पर रिटायर हुए पेंशनर्स के लिए DR की दरें भी घोषित की हैं-
– 1 जनवरी 1986 के बाद लेकिन 1 नवंबर 1992 / 1 जुलाई 1993 से पहले रिटायर हुए पेंशनर्स को 1528.94% DR मिलेगा।
– 1 नवंबर 1992 / 1 जुलाई 1993 के बाद रिटायर हुए पेंशनर्स के लिए DR 750.75% होगा।
– 1 अप्रैल 1998 के बाद रिटायर पेंशनर्स को 482% DR मिलेगा।
– 1 नवंबर 2002 के बाद रिटायर पेंशनर्स के लिए DR 334.80% तय किया गया है।
– 1 नवंबर 2007 के बाद रिटायर पेंशनर्स को 258.45% DR मिलेगा।
– 1 नवंबर 2012 के बाद रिटायर पेंशनर्स के लिए DR 132.20% होगा।
– 1 नवंबर 2017 के बाद रिटायर पेंशनर्स को 59.08% DR दिया जाएगा।
– 1 नवंबर 2022 के बाद रिटायर पेंशनर्स के लिए DR 25% तय किया गया है।
यह जानकारी IBA के 6 फरवरी 2026 के सर्कुलर पर आधारित है। अन्य श्रेणियों के बैंक पेंशनभोगियों (pensioners) के लिए महंगाई राहत (DR) से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए IBA की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
