DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बीच कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट आया है. आठवें वेतन आयोग को जनवरी 2026 से लागू करने की संभावना है. इसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है कि महंगाई भत्ते (DA) का 60% तक हिस्सा मूल वेतन (Basic Salary) में मिला दिया जाए-
केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2025 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में इजाफे का बेसब्री से इंतजार है.
हालांकि, इसको लेकर सरकार की तरफ से आमतौर पर घोषणा जुलाई के महीने में नहीं की जाती. यह ऐलान अक्सर फेस्टिव सीजन के दौरान सितंबर या अक्टूबर के करीब की जाती है. लेकिन इसका फायदा जुलाई से मिलना शुरू हो जाता है.
साल में दो बार किया जाता है महंगाई भत्ते का ऐलान-
सरकार महंगाई भत्ते (DA/DR) की घोषणा साल में दो बार करती है. ये हाइक (बढ़ोतरी) 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी होती है. महंगाई की दरों के अनुसार DA/DR की दरें हर छह महीने में बदलती हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक घोषणा कुछ महीनों बाद की जाती है. इस प्रकार, कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलती है, क्योंकि उनका भत्ता बदलती महंगाई के अनुरूप समायोजित होता रहता है.
जैसे जनवरी से लागू होने वाले डीए हाइक को लेकर ऐलान आमतौर पर मार्च में होता है, जबकि जुलाई के महीने से मिलने वाली बढ़ोतरी सितंबर या अक्टूबर में घोषित की जाती है. जुलाई 2025 के लिए भी डीए का ऐलान इसी तरह से होने की उम्मीद है. यदि मौजूदा आंकड़ों के अनुसार 3% की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा.
कैसे होती है महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन?
महंगाई भत्ता अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के बेस पर कैलकुलेट किया जाता है. मार्च 2025 में यह सूचकांक 143 था और मई तक 144 पर पहुंच गया है. अगर यह ट्रेंड यदि ऐसे ही चलता रहा तो 3% बढ़ोतरी की संभावना और बढ़ जाएगी. सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद से महंगाई भत्ते की दरें लगातार बढ़ी हैं. साल 2016 में महंगाई भत्ता 0% था और जनवरी 2025 तक यह 55% तक पहुंच गया था. जुलाई में संभावित 3% की बढ़ोतरी के साथ डीए का आंकड़ा 58% तक पहुंच सकता है. इसके बाद जनवरी 2026 में अगली समीक्षा के बाद यदि 2% की और बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता 60% तक पहुंच सकता है.
कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग-
आठवें वेतन आयोग को जनवरी 2026 से लागू करने की संभावना है. इसमें एक महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है कि महंगाई भत्ते (DA) का 60% तक हिस्सा मूल वेतन (Basic Salary) में मिला दिया जाए.
वेतन आयोग की प्रक्रिया में यह सामान्य है, जिसमें महंगाई भत्ते के एक बड़े हिस्से को मूल वेतन में शामिल करके वेतन संरचना को नया रूप दिया जाता है, और फिर महंगाई भत्ते की गणना शून्य से दोबारा शुरू होती है. यह सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव होगा.
फिलहाल, यह महंगाई सूचकांक पर बेस्ड एक संभावित अनुमान है. अंतिम फैसला केंद्रीय कैबिनेट (central cabinet) की मंजूरी के बाद ही केंद्र सरकार लेगी. कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) को आधिकारिक घोषणा के लिए कुछ और महीने इंतजार करना होगा.
