DA Hike : कर्मचारियों के लिए इस साल की पहली खुशखबरी आ गई है। सरकार ने जनवरी 2026 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में इतने फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इससे देश के करीब 1.19 करोड़ केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा…जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
केंद्र और राज्य के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। जनवरी 2026 से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनरों की महंगाई राहत (dearness relief to pensioners) में दो फीसदी की बढ़ोतरी तय कर दी गई है।
विशेषज्ञों ने इस बढ़ोतरी का अनुमान पहले ही लगा लिया था, लेकिन दिसंबर 2025 का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक शुक्रवार को जारी होने के बाद इसे आधिकारिक रूप दिया गया।
आमतौर पर सरकार बढ़ोतरी की घोषणा बाद में करती है, लेकिन बढ़े हुए डीए (DA) और डीआर का भुगतान (DR payment) जनवरी से ही लागू किया जाता है। वर्तमान में कर्मचारियों को 58 फीसदी डीए और पेंशनरों को 58 फीसदी डीआर मिल रहा है। दो फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। (Employees DA Increase)
डीए वृद्धि का वर्षों से सटीक आकलन कर रहे एजी ऑडिट एंड एकाउंट्स ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के मुताबिक अगर दिसंबर का सूचकांक सात अंक घटता तो डीए (dearness allowance) में केवल एक फीसदी की बढ़ोतरी होती, जबकि सूचकांक 24 अंक बढ़ता तो डीए में तीन फीसदी की वृद्धि होती। इतनी बड़ी कमी या बढ़ोतरी असंभव थी, इसलिए पहले ही डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी का आकलन कर लिया गया था, जो अब आधिकारिक रूप से तय हो गया है।
