DA Hike Update : देशभर के लाखों कर्मचारियों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब सरकार कर्मचारियों के लिए त्योहार से पहले डीए (DA Hike News) को बढ़ाने वाली है। इसकी वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। खबर के माध्यम से जानिये कर्मचारियों को इस बार कितना डीए मिलने वाला है।
केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि महंगाई की मार झेल रहे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते (DA Hike latest update) में बढ़ोतरी का तोहफा मिलने वाला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार जल्द ही डीए हाइक पर फैसला लेकर इसे लागू कर सकती है, इसकी वजह से कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा और त्योहारों का उत्साह दोगुना हो जाएगा।
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स अब जनवरी–जून 2026 के महंगाई भत्ते (DA hike in march) बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार मार्च के पहले हफ्ते में होली से पहले, इसका ऐलान करने वाली है। जैसा कि हर साल की परंपरा रही है। आमतौर पर सरकार जनवरी का DA मार्च में और जुलाई का DA अक्टूबर–नवंबर में दिवाली के आसपास घोषित किया जाता है। इस बार की बढ़ोतरी (DA Hike latest Update) इस वजह से खास मानी जा रही है क्योंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को अपना कार्यकाल पूरा कर चुका है और अब सबकी निगाहें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है।
जानिये क्या है डीए की पूरी जानकारी
फिलहाल 31 दिसंबर 2025 तक DA 58 प्रतिशत पर जा पहुंचा था। जोकि जुलाई–दिसंबर 2025 चक्र में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद लागू हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी 2026 में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी (DA Hike) हो सकती है, इसकी वजह से DA 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर ये पिछले 26 वर्षों में सबसे कम जनवरी बढ़ोतरी में से एक होने वाली है। हालांकि, सबसे कम नहीं। जनवरी 2000 में सिर्फ 1 प्रतिशत (DA Hike News) की बढ़ोतरी हुई थी, हालांकि जनवरी 2007, 2018 और 2025 में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई थी। कर्मचारियों के लिए 1-2 प्रतिशत भी मायने रखता है क्योंकि इससे मासिक वेतन, एरियर और पेंशन पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
8वें वेतन आयोग की ये है प्रक्रिया
इस दौरान 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किए थे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लाइव है और MyGov पोर्टल पर विस्तृत प्रश्नावली उपलब्ध है, इसकी अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 तय हो गई है। सिर्फ ऑनलाइन सुझाव ही स्वीकार (DA Hike News) किए जा रहे हैं। सर्वे में फिटमेंट फैक्टर, सालाना इंक्रीमेंट, पेंशन ढांचा और भत्तों में संशोधन जैसे 18 अहम सवाल शामिल किये गए है। आयोग को 18 महीने में अपनी अंतिम सिफारिशें देनी हैं। शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) 1.83 से 2.46 के बीच हो सकता है, इसकी वजह से वेतन में 30–34 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है। नई वेतन संरचना लागू होते ही DA शून्य कर दिया जाएगा, जैसा हर नए वेतन आयोग में होता आया है।
पेंशनर्स को होगा बंपर लाभ
लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स (Update on DA) इस आयोग की सिफारिशों से लाभ होने की संभावना है। कर्मचारी संगठनों की ओर से भी मांगों का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 25 फरवरी 2026 को ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। फिलहाल सबकी नजर मार्च में होने वाली DA घोषणा पर टिकी हुई है। भले ही बढ़ोतरी 2 प्रतिशत ही क्यों न हो, ये महंगाई से राहत देती रहेगी और बाद में 8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक पे (Basic Pay Hike) में मर्ज हो सकती है। कुल मिलाकर, 2026 का साल कर्मचारियों के लिए बदलाव का साल साबित हो सकता है। यहां 7वें वेतन आयोग का दौर खत्म होकर 8वें वेतन आयोग की नई शुरुआत की जा रही है।
