Dearness Allowance Hike : एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह पता चला है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस बार कितनी बढ़ौतरी होगी। चलिए जानते हैं-
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। केंद्र सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए डीए को बढ़ाने वाली है। ये डीए बढ़ौतरी जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि की होने वाली है।
हाल ही में एक्सपर्ट्स ने एक रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि जुलाई 2025 में कितना डीए (DA Hike Update) बढ़ाया जाने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
इस बार इतना बढ़ेगा DA-
केंद्र सरकार अब महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 परसेंट तक की बढ़ौतरी करने वाली है। इसी के साथ यह अब मौजूदा 55 परसेंट से बढ़कर 58 परसेंट तक किया जा सकता है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संसोधन करती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है। DA सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। हालांकि DR (Dearness Relief) पेंशन धारकों को दिया जाता है।
AICPI-IW डेटा का मिला हवाला-
आमतौर पर सरकार हर 10 साल में अपने कर्मचारियों के वेतन को बदलती है। इसे संशोधित करने के लिए वेतन आयोग का गठन करती है। 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) 31 दिसंबर 2025 को खत्म होने वाला है। जोकि 1 जनवरी 2016 से प्रभावी हुआ था। अब सभी को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का इंतजार है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी, 2026 से लागू किया जाएगा।
साल में दो बार संशोधित होता है DA-
सरकार डीए (8th Pay Commission) को साल में दो बार संशोधित करती है। ताकि बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी भी एडजस्ट हो सके। जनवरी में डीए (DA) को 2 प्रतिशत तक बढ़ाया गया था जोकि 53 परसेंट से बढ़कर 55 परसेंट तक हो गया है। अब जून में ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) की डेटा के बाद इसमें 3 परसेंट की बढ़ौतरी होने की उम्मीद है।
इतना हो सकता है DA-
डीए (DA Update) फॉर्मूले के मुताबिक ही डीए में 58.18 परसेंट की बढ़ौतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सरकार की घोषणा के बाद डीए को सैलरी में मर्ज कर दिया जाता है। आमतौर पर इसकी घोषणाएं त्योहारी सीजन से ठीक पहले की जाती है। इस स्थिति में इस बार भी डीए हाइक (DA Hike News) का ऐलान अक्टूबर में दिवाली के आसपास हो सकती है।