DA Hike :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द ही राहत भरी खबर सामने आ सकती है। दरअसल आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA) में संभावित बढ़ोतरी से सैलरी में सीधा इजाफा होने की उम्मीद है। AICPI-IW के ताजा आंकड़ों के आधार पर जनवरी 2026 से DA रिवाइज किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को फायदा मिलेगा… इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हैं और साल 2026 की शुरुआत भी हो चुकी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) कब लागू किया जाएगा। इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। यह अपडेट महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी में सैलरी और पेंशन बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में संभावित बढ़ोतरी है। दरअसल, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए AICPI-IW के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो 148.2 पर दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर अगली DA बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
मिलने वाली है खुशखबरी, बढ़ने वाला है महंगाई भत्ता-
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर ही की जाती है, जिसे श्रम और रोजगार मंत्रालय जारी करता है। इसी इंडेक्स के जरिए तय होता है कि DA/DR में कितनी बढ़ोतरी होगी, और इसी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन (pension) में होने वाले इजाफे का सही अंदाजा लगाया जाता है।
जनवरी 2026 में DA बढ़ोतरी, जिसमें महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जा सकता है। यह महंगाई भत्ता सातवें वेतन आयोग (7th pay commission latest update) के तहत ही किया जाएगा।
केंद्र सरकार (central government) साल में दो बार महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन करती है। अगली बार DA को जनवरी 2026 से लागू किया जाना है। इससे पहले जुलाई 2025 में सरकार ने DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी कर दिया था।
महंगाई भत्ते में कितनी होगी बढ़ोतरी-
भले ही यह बढ़ोतरी पूरे वेतन आयोग जैसी बड़ी राहत न हो, लेकिन मौजूदा हालात में इसकी अहमियत काफी बढ़ जाती है। लगातार बढ़ती महंगाई घरेलू बजट पर दबाव (Rising inflation puts pressure on household budgets) बना रही है और 8वें वेतन आयोग के लागू होने में अभी वक्त लग सकता है। ऐसे में DA में करीब 2 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि इस पर सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सातवां वेतन आयोग (7th pay commission) भले ही 31 दिसंबर 2025 को अपना कार्यकाल पूरा कर चुका हो, लेकिन महंगाई भत्ते (DA) की गणना सीधे वेतन आयोग की अवधि से नहीं जुड़ी होती। DA तय करने का आधार महंगाई से जुड़ा इंडेक्स होता है, खासकर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW), जिसके आधार पर ही DA में बढ़ोतरी या कमी तय की जाती है।
जुलाई से दिसंबर 2025 तक के डेटा से पता चला कि खाना, ट्रांसपोर्ट और हेल्थकेयर जैसी जरूरी चीजों पर लागत का दबाव बना हुआ था, जिससे फ्रेमवर्क बंद (framework off) होने से पहले एक आखिरी एडजस्टमेंट करना जरूरी हो गया था।
जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच के आंकड़ों से संकेत मिला कि खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट (transport) और हेल्थकेयर (healthcare) जैसी जरूरी चीजों की लागत लगातार ऊंची बनी हुई थी। इसी वजह से मौजूदा फ्रेमवर्क के तहत महंगाई भत्ते (dearness allowance) में एक आखिरी बार संशोधन करना जरूरी माना जा रहा है।
