DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर इतने प्रतिशत होने की उम्मीद है…कहा जा रहा है कि सरकार होली से पहले इस पर फैसला ले सकती है-
केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। बीते वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो सरकार ने अक्सर होली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसे में 2026 में भी होली से पहले डीए बढ़ने (DA Hike latest update) की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार बढ़ोतरी कितनी होगी। मौजूदा संकेतों के मुताबिक, महंगाई भत्ते में करीब 2% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है।
लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 का AICPI-IW आंकड़ा 148.2 जारी कर दिया है। इस आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ता (DA) मौजूदा 58% से बढ़कर 60% तक पहुंच सकता है। लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स (pensioners) डीए बढ़ोतरी के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार होली 3 मार्च 2026 को है, ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार होली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान करेगी।
कब होता है महंगाई भत्ते का ऐलान-
सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाती है-पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से और दूसरी 1 जुलाई से लागू होती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अक्सर कुछ समय बाद की जाती है। कई मौकों पर यह ऐलान होली या दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले भी किया गया है।
पिछले रिकॉर्ड देखें तो 2025 में होली 14 मार्च को थी, जबकि डीए बढ़ोतरी की घोषणा 28 मार्च को हुई थी। वहीं अक्टूबर 2025 में दिवाली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान (DA hike announced) कर दिया गया था। कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इस बार सरकार होली से पहले डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, हालांकि अंतिम फैसला सरकारी आदेश जारी होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगा।
क्यों जरूरी है डीए-
महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर ही दिया जाता है, जबकि बेसिक वेतन का निर्धारण वेतन आयोग करता है। 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है और आठवें वेतन आयोग (8th pay commission) की सिफारिशें लागू होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में तब तक कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन नियम के मुताबिक डीए में हर छह महीने पर बढ़ोतरी जारी रहेगी।
सैलरी पर कितना असर?
मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है।
58% डीए पर
18,000 का 58% = 10,440 रुपये
कुल सैलरी (बेसिक + डीए) = 28,440 रुपये
अगर डीए 60% हो जाता है?
18,000 का 60% = 10,800 रुपये
कुल सैलरी = 28,800 रुपये
यानी हर महीने 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस और सालाना इंक्रीमेंट अलग से मिलता है।
कैसे तय होता है DA –
डीए की गणना (DA Calculation) AICPI-IW के पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर की जाती है। दिसंबर 2025 तक यह 12 महीने का औसत 145.54 रहा है। पुराने बेस ईयर से जोड़ने के लिए इसे 2.88 से गुणा किया जाता है। तय फॉर्मूले के अनुसार डीए 60.33% निकलता है, जिसे सरकार राउंड ऑफ कर 60% मान सकती है। ऐसे में डीए में 2% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। अब कर्मचारियों (employees) की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है। अगर होली से पहले फैसला आता है, तो यह त्योहार से पहले बड़ी राहत साबित होगी।
