DA Hike : एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होना कंफर्म हो गया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में तगड़ा इजाफा होगा। चलिए जानते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हर साल दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाता है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन अब भी 7वें वेतन आयोग के तहत ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। क्योंकि अब तक आठवां वेतन आयोग लागू नहीं हो सका है। जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग का कार्यकाल तो शुरू हो रहा है, लेकिन अभी इसकी रिपोर्ट तक तैयार नहीं हुई है। ऐसे में कर्मचारियों को त्वतरीत लाभ देने के लिए महंगाई भत्ते के हिसाब से ही सैलरी बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होना कंफर्म (DA Hike Confirm) हो गया है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार इस बार 2% तक महंगाई भत्ता बढ़ाने की उम्मीद है। अब तक 11 महीने के आंकड़े आए हैं। दिसंबर के आंकड़े आने बाकी है, दिसंबर के आंकड़े आने के बाद ही फाइनल हो जाएगा कि बढ़ोतरी कितनी होगी, लेकिन अब इतना फाइनल हो गया है कि बढ़ोतरी तो होगी ही होगी।
कब किया जाएगा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान
महंगाई भत्ते (DA Latest Update) में बढ़ोतरी का ऐलान सरकार की ओर से जल्द किया जा सकता है। आमतौर पर सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होली से पहले करती है। इस बार भी होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है, चलिए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता बढ़ने से कितनी सैलरी बढ़ेगी।
बेसिक सैलरी के हिसाब से होगा इजाफा
कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता (DA Update) बढ़ने से बेसिक सैलरी के हिसाब से इजाफा होगा। फिलहाल जिस कर्मचारी को 18000 रुपए प्रति महीना बेसिक सैलरी मिल रही है, उसकी सैलरी में 2% महंगाई भत्ता बढ़ने से 360 रुपए प्रति महीना का इजाफा मिलेगा। इसी प्रकार हर कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लाभ को कैलकुलेट कर सकता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस पर भी पड़ेगा।
कर्मचारियों को मिलेगा अरहर
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) के बाद कर्मचारियों को एरियर भी दिया जाएगा। महंगाई भत्ते को जनवरी 2026 से प्रभावित मानते हुए इसकी घोषणा के बाद देरी के महीने का एरियर दिया जाएगा। 2 से 3 महीने का कर्मचारियों को एरियर मिल सकता है। जिसकी राशि कर्मचारियों को एक साथ खाते में दी जाएगी।
