DA Hike Updates : सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों को वित्तीय तौर पर राहत देने के लिए डीए में संशोधन करती है। अब दिसंबर 2025 के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिससे जनवरी डीए हाइक को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सरकार जनवरी 2026 के डीए हाइक (DA hike for January 2026) की घोषणा कब करेगी।
सरकार द्वारा जनवरी का डीए संशोधन भले ही जनवरी से प्रभावी हो जाता है, लेकिन अक्सर इसकी घोषणा मार्च में होली के आस-पास होती है। कर्मचारियों को त्योहार से पहले राहत देने के लिए इस समय पर सरकार की ओर से डीए (DA Hike Updates) संशोधन की घोषणा की जाती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि जनवरी के डीए में कितनी बढ़ौतरी होगी और सरकार कब तक इसका ऐलान कर सकती है।
क्या कहता है दिसंबर 2025 का इंडेक्स
बता दें कि दिसंबर 2025 के लिए श्रम ब्यूरो ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (All India Consumer Price Index – Industrial Workers) का आंकड़ा 148.2 जारी कर दिया गया है, जिसके आधार पर जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA Hike In January) में 2 प्रतिशत इजाफा तय माना जा रहा है। 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद कर्मचारियों का मौजूदा डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इस वजह से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
कब करेगी सरकार डीए बढ़ौतरी का ऐलान
अब कर्मचारियों के मन में ये सवाल आ रहे हैं कि क्या सरकार होली से पहले इसका ऐलान कर सकती है, क्योंकि अब की बार होली 3 मार्च 2026 को है।
बीते वर्ष 2025 में होली 14 मार्च को थी, लेकिन DA बढ़ोतरी का ऐलान (DA hike announced) 28 मार्च को किया गया था। वहीं साल की दूसरी बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2025 को घोषित की गई, जबकि दिवाली 20 अक्टूबर को थी। यानी त्योहार के आस-पास ही डीए का ऐलान होता है, लेकिन इसकी कोई तय तारीख नहीं होती है। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि इस बार सरकार होली से पहले ऐलान तो कर सकती है, हालांकि औपचारिक आदेश अप्रैल में भी आने की संभावना है।
उदाहरण से समझे सैलरी का केलकुलेशन
हम आपका एक उदाहरण के माध्यम से डीए और सेलरी का पूरा केलकुलेशन समझााते हैं। जैसे कि अगर कर्मचारी को 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी (Employess Basic Pay) पर 58 प्रतिशत DA मिलता है तो ऐसे में कर्मचारियों की DA की रकम 10,440 रुपये बनती है और कुल सैलरी 28,440 रुपये होता है। वहीं, अगर कर्मियों का DA 60 प्रतिशत हो जाता है, तो यह 10,800 रुपये होगा और बेसिक+DA मिलाकर कुल रकम 28,800 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) और सालाना 3 प्रतिशत की इंक्रीमेंट का फायदा कर्मियों को अलग से मिलता है। सीनियर कर्मचारियों को कई अन्य अलाउंस का फायदा मिलता हैं, जिससे कुल सैलरी पर बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है।
कैसे होता है डीए का केलकुलेशन
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि DA का केलकुलेशन (Calculation of DA)12 महीने के AICPI-IW औसत के आधार पर होता है। अगर दिसंबर 2025 तक 12 महीने का औसत देखें तो ये 145.54 रहा है। केलकुलेशन के हिसाब से 2016 बेस ईयर के आंकड़े (2016 base year figures) को 2001 बेस से जोड़ने के लिए 2.88 का फैक्टर लगता है। तय फॉर्मूले के मुताबिक DA लगभग 60.33 प्रतिशत बनता है। हर बार सरकार राउंड फिगर में ऐलान करती है और इस वजह से इस बार डीए को 60 प्रतिशत माना जा रहा है। यानी की ये तय है कि जनवरी 2026 से DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत होना लगभग तय ही माना है। बस अब कर्मियों को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
