DA Hike Latest Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बता दें कि सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी करने वाली है। डीए बढ़ने की वजह से कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। बता दें कि कर्मचारियों की सैलरी 24 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी।
पिछले काफी सयम से कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। 8वें वेतन आयोग के इंतजार के बीच डीए को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अब सरकार जल्द ही कर्मचारियों (Update for employess) के डीए को बढ़ाने वाली है। डीए बढ़ने की वजह से कर्मचारियों की सैलरी में 24 हजार रुपये तक की बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
डीए और डीआर में आया इतना उछाल
दिसंबर 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के डेटा को जारी कर दिया गया है। जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA Hike News) और महंगाई राहत (DR) में 2-2 फीसदी की बढ़ोतरी को तय माना जा रहा है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत तक का डीए दिया जा रहा है जोकि अब बढ़कर 60 प्रतिशत तक हो गया है। भले ही 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी हो और 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा हो, लेकिन जब तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया जाता है तब तक DA और DR की बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के आधार पर ही तय की जाती है।
ऐसे बढ़ता है डीए
लेबर ब्यूरो के मुताबिक दिसंबर 2025 में AICPI-IW इंडेक्स 148.2 पर स्थिर रहा है, जोकि नवंबर 2025 के बराबर है। इससे पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW (AICPI-IW Index) 145.54 निकल जाता है। DA की गणना एक तय फॉर्मूले से की जाती है। इसमें 12 महीने के औसत AICPI-IW को 2001 बेस ईयर के साथ कनेक्ट कर दिया जाता है। इसके लिए 2016 बेस ईयर के आंकड़ों को 2.88 के फैक्टर से गुणा किया जाता है। गणना के बाद DA (DA Hike News) लगभग 60.33 प्रतिशत पर बैठ जाता है। हालांकि सरकार हमेशा राउंड फिगर को लेती है। इस वजह से इसे 60 प्रतिशत तक का माना जा रहा है। इसका मतलब है कि मौजूदा 58 प्रतिशत DA के मुकाबले इसमें 2 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी तय की जा रही है।
इस समय बढ़ाया जाता है डीए
महंगाई भत्ता यानी DA, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई (DA Hike) से राहत देने के लिए दिया जाता है। ये सीधे बेसिक सैलरी पर दिया जाता है। इस वजह से DA बढ़ते ही कुल सैलरी अपने आप ही बढ़ जाती है। केंद्र सरकार के द्वारा साल में दो बार डीए को बढ़ाया जाता है। इसमें पहली बढ़ौतरी जनवरी में होती है। वहीं दूसरी बढ़ौतरी जुलाई में की जाती है। इससे पहले जून 2025 के AICPI-IW डेटा के आधार पर सरकार ने अक्टूबर 2025 में DA (DA Hike in January) को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत तक कर दिया गया था। अब दिसंबर 2025 के आंकड़ों के आधार पर जनवरी 2026 से एक और बढ़ोतरी की संभावना लगाई जा रही है। इसका आधिकारिक ऐलान मार्च 2026 में होली से पहले किया जा सकता है।
सैलरी पर पड़ता है इतना प्रभाव
अगर DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत तक का हो जाता है तो फिर इसका सीधा लाभ कर्मचारियों की जेब पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है तो फिर 2 प्रतिशत DA बढ़ने से उसकी सैलरी (Basic salary Hike) में करीब 400 रुपये तक की तेजी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही में 50,000 रुपये बेसिक पर यह बढ़ोतरी करीब 1,000 रुपये और 1 लाख रुपये बेसिक सैलरी पर करीब 2,000 रुपये (Basic salary Hike Through DA) प्रति माह हो जाएगा। अगर 2 हजार रुपये महीना सैलरी बढ़ती है तो सालाना बढ़ौतरी 24 हजार हो जाएगी। इसी तरह पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में भी समान बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगार्ठ जा रही है।
