DA Hike Update : कर्मचारियों के जनवरी 2026 की महंगाई भत्ते में जल्द ही बढ़ोतरी होने वाली है। होली नजदीक आ रही है और कर्मचारियों का इंतजार व बेसब्री बढ़ती जा रही है। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए नए महंगाई भत्ता उनको महंगाई से राहत दिलाने का काम करेगा।
महंगाई भत्ते को लेकर जरूरी आंकड़े सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों के अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। वैसे तो अलग-अलग एक्सपर्ट अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट्स का एक जैसा अनुमान भी है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत (2 percent DA) के इजाफे की उम्मीद है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के 12 महीने के औसत आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में अब 60% महंगाई भत्ता हो जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
कब होगी घोषणा
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) की घोषणा अभी इतनी जल्दी नहीं होने वाली है। होली के आसपास ही इसकी घोषणा होने की संभावना है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इसी महीने के आखिर में सरकार कर्मचारियों को होली का गिफ्ट दे दे। हालांकि, बहुत बार ऐसा भी हुआ है कि सरकार ने होली के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बार होली मार्च में पहले ही सप्ताह में है तो ज्यादा संभावना होली के बाद घोषणा होने की भी है।
हर साल दो बार बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर साल 2 बार इजाफा किया जाता है। पहले महंगाई भत्ता जनवरी तो दूसरा महंगाई भत्ता जुलाई से लागू होता है। फिलहाल कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता मिल रहा है, वह सातवें वेतन आयोग के तहत जुलाई 2025 से मिल रहा है। वैसे तो अब 8वें वेतन आयोग के लागू होने का समय हो गया है, लेकिन सिफारिसें आने के चलते अभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के तहत ही राहत दी जाएगी।
कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) में बढ़ोतरी उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। जिस कर्मचारी की जितनी बेसिक सैलरी होगी, उतनी ही बढ़ोतरी हो जाएगी। अभी तक कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी अगर 18000 रुपए प्रति महीना है तो महंगाई भत्ते में 360 रुपए का इजाफा हो जाएगा।
