Central Govt DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों में जनवरी डीए को लेकर इंतजार बना हुआ है। भले ही मार्च में होली के डीए संशोधन का ऐलान होता है, लेकिन ये संशोधित डीए अब जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है। अब हाल ही में कर्मियों के डीए-डीआर (Central Govt DA Hike) को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बपंर उछाल आ सकता है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है और अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिर बढ़ाया जाने वाला है। ऐसे में कर्मियों के मन में डीए को लेकर कई तरह के सवाल आ रहे हैं। कर्मचारियों (DA hike for Central govt employees ) के बीच इस चीज को लेकर चर्चां हो रही है कि आखिर होली के पास कितनी DA बढ़ोतरी हो सकती है और इस डीए बढ़ौतरी से बेसिक पे वाले कर्मियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी। आइए खबर में जानते हैं डीए केलकुलेशन के बारे में-
7th CPC के बेसिक वेतन पर होगी डीए की गणना
लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी किया है, जिसके बाद उम्मीद है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DA and DR Hike) में 2-2 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। हालांकि अभी सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। माना जा रहा है कि सरकार अगले महीने यानी मार्च 2026 में डीए बढ़ौतरी की घोषणा कर सकती है। अब बीते वर्ष दिसंबर 2025 में सातवें वेतन आयोगर का कार्यकाल समाप्त हो गया है और बता दें कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिश (8th Pay Commission recommendations) लागू होने तक 7th CPC के बेसिक वेतन पर ही DA की गणना होगी और उस हिसाब से डीए मिलेगा।
कैसे होता है कर्मियों के डीए का कैलकुलेशन
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई से वित्तीय राहत देने के लिए महंगाई भत्ता (dearness allowance) दिया जाता है। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का कैलकुलेशन बेसिक पे पर होता है। ऐसे में जब DA में बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाती है। इसके साथ ही DR बढ़ने पर पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होता है। बता दें कि कर्मियों के DA-DR का कैलकुलेशन (Calculation of employees’ DA-DR) AICPI‑IW के 12 महीने के औसत के आधार पर होता है।
जानिए क्या और कैसे काम करता हैं AICPI‑IW
बता दें कि AICPI‑IW एक मासिक इंडेक्स (AICPI-IW Monthly Index) होता है। ये इंडेक्स इंडस्ट्रिलय लेबर द्वारा एक तय बास्केट में जो वस्तुंए शामिल होती है और सेवाओं के खुदरा दामों में समय के साथ जो बदलाव होता है, उसको मापता है। लेबर ब्यूरो की ओर से हर माह AICPI‑IW का आंकड़ा जारी किया जाता है और यही डेटा लाखों मजदूरों और कर्मचारियों के वेतन और DA तय करने के लिए यूज होता है।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
लेबर ब्यूरो की ओर से जो आंकड़ा जारी किया है, उस हिसाब से दिसंबर 2025 के लिए AICPI‑IW का आंकड़ा 148.2 है। इस आंकड़ें से 12 महीने का एवरेज AICPI‑IW, 145.54 निकलता है। अगर कैलकुलेशन करें तो इस हिसाब से जनवरी का डीए (January DA Hike) 60.33 प्रतिशत बनता है, जिसे राउंड फिगर में 60 प्रतिशत ही माना जाएगा।
कब होगा डीए का आधिकारिक ऐलान
अभी मौजुदा डीए (Dearness Allowance) 58 प्रतिशत मिल रहा है। ऐसे में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारी के अनुसार सरकार मार्च में इसकी घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि होली से पहले ही DA बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से जून 2025 के AICPI‑IW आंकड़े के बेस पर DA 3 प्रतिशत बढ़ा था, जिससे DA 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ था। सरकार ने यह बढ़ोतरी दिवाली के पास अक्टूबर 2025 में नोटिफाई की थी।
जनवरी 2026 के लिए कैसे केलकुलेट होगा डीए
सबसे पहले तो दिसंबर 2025 के DA की गणना को समझते हैं। बता दें कि DA का कैलकुलेशन इस फॉर्मूला DA प्रतिशत = {12-month average of AICPI-IW (base 2001)−261.42}से होता है-261.42 × 100। इसके लिए पहले 2016 बेस ईयर के इंडेक्स को 2001 बेस ईयर में तब्दील किया जाएगा, जिसके लिए 2.88 का फैक्टर लगता है। बता दें कि 2.88 का यह फैक्टर 2016 वाले नए बेस को 2001 वाले पुराने बेस के बराबर हो सके, इसके लिए निकाला गया है।अब जनवरी के लिए DA प्रतिशत (DA percentage for January) निकाले तो फॉर्मूले के आधार पर 60.33 आता है।
डीए के हिसाब से सैलरी का केलकुलेशन
अभी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए (Employees DA Hike)मिल रहा है, अगर डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी होती है तो ऐसे में कर्मियों का DA बढ़ कर 60 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे केंद्रीय कर्मियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी। आइए नीचे खबर में जानते हैं कि डीए 58 प्रतिशत और 60 प्रतिशत पर अलग-अलग बेसिक सैलरी के हिसाब से कुल वेतन और मासिक बढ़ोतरी की गणना समझ सकते हैं।
जिन कर्मियों की बेसिक सैलरी (Employees’ basic salary) 20,000 रुपये हैं, उनकी 58 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 31,600 रुपये बनता है और 60 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 32,000 रुपये बनता है। इस हिसाब से देखें तो कर्मियों की मासिक बढ़ोतरी 400 रुपये होगी
किन कर्मियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी
इसके साथ ही जिन कर्मियों की बेसिक सैलरी (Employees’ basic salary) 30,000 रुपये हैं, उनका कुल वेतन 58 प्रतिशत DA 47,400 रुपये होगा और 60 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 48,000 रुपये होगा। इस हिसाब से मासिक बढ़ोतरी 600 रुपये होगी। वहीं, 40,000 बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मियों का 58 प्रतिशत DA पर कुल वेतन (Total salary including DA) 63,200 रुपये व 60 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 64,000 रुपये होगा। यानी कुल मासिक बढ़ोतरी 800 रुपये होगी।
50,000 व 60,000 ₹ वाले कर्मियों की सैलरी
वहीं, 50,000 रुपये पाने वाली वाली कर्मचारियों की सैलरी (Employees’ salaries) 58 प्रतिशत DA पर 79,000 रुपये होगी और 60 प्रतिशत DA पर कर्मियों का कुल वेतन 80,000 रुपये होगी यानी की मासिक बढ़ोतरी1,000 रुपये के पास होगी। इसके अलावा जिन कर्मियों की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, उनका कुल वेतन 58 प्रतिशत DA पर 94,800 रुपये होगा व 60 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 96,000 रुपये होगा यानी की कर्मियों की सैलरी में मासिक बढ़ौतरी 1,200 रुपये के पास होगी।
इन कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा वेतन
इसके साथ ही 70,000 रुपये पाने वाली कर्मियों की सैलरी (Employees Basic Pay) 58 प्रतिशत DA पर कुल 1,10,600 रुपये हो जाती है और 60 प्रतिशत DA पर कर्मियों का कुल वेतन 1,12,000 रुपये हो जाता है। इस हिसाब से कर्मियों की मासिक बढ़ोतरी 1,400 रुपये होगी और 80,000 रुपये पाने वाली कर्मियों की सैलरी 58 प्रतिशत DA पर कुल 1,26,400 रुपये होगी और 60 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 1,28,000 रुपये के आस-पास होगा। यानी कर्मचारियों की मासिक बढ़ोतरी 1,600 रुपये होगी।
कितनी हो जाएगी कर्मियों की सैलरी
इसके अलावा जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 90,000 रुपये हैं, उनको 58 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 1,42,200 रुपये मिलता है और 60 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 1,44,000 रुपये होता है। यानी कर्मचारियों की सैलरी में मासिक बढ़ोतरी 1,800 रुपये के पास होगी। वहीं, 1,00,000 पाने वाले कर्मियों की सैलरी 58 प्रतिशत DA पर 1,58,000 रुपये मिलता है व 60 प्रतिशत DA पर कुल वेतन 1,60,000 रुपये बनता है। यानी कर्मियों को 2000 मासिक बढ़ोतरी (Monthly increase in employees’ salaries) का फायदा मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सालाना बढ़ौतरी
सब मिलाकर देखेंर तो केंद्रीय कर्मचारियों (central government employees) की सैलरी में सालाना 4,800 रुपये से 24,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है और 1 लाख से ज्यादा बेसिक पे वाले कर्मचारियों की सैलरी इससे अधिक होगी। हालांक अभी सिर्फ अनुमान लग रहे हैं और वास्तविक बढ़ोतरी की जानकारी सरकार के ऐलान के बाद ही होगी।
