DA Hike : सरकार की ओर से हर छह महीने में डीए में रिविजन किया जाता है। अब जनवरी के डीए को लेकर कर्मचारियों के बीच इंतजार बना हुआ है। हालांकि ये प्रभावी हो गया है, लेकिन इसकी घोषणा मार्च में होली के पास ही की जाती है। अब जल्द ही सरकार की ओर से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए होली से पहले डीए हाइक (DA Hike News) की बड़ी सौगात मिल सकती है।
फरवरी का महीना बीतते ही मार्च की शुरुआत में रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी और अब इस बार होली का फेस्टिवल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डबल खुशी लेकर आने वाला है, क्योंकि केंद्रीय सरकार की ओर से लाखों कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होली से ठीक पहले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए
कर्मचारियों में इन दिनों जनवरी डीए हाइक (January DA Hike) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अभी फिलहाल में केंद्रीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से डीए दिया जा रहा है। रिपोर्ट और लेबर ब्यूरो के हालिया आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार डीए में 2 प्रतिशत के इजाफे के आसार है। अगर सरकार की ओर से इस आंकड़े पर मुहर लगाई जाती है तो इससे 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (Dearness Relief) बढ़कर बेसिक सैलरी का 60 प्रतिशत हो जाएगा।
क्या कहते हैं दिसंबर 2025 के CPI-IW आंकड़ें
बताया जा रहा है कि जैसे ही कैबिनेट की मंजूरी (cabinet approval) मिलती है तो इसके बाद एरियर के साथ बढ़ी हुई सैलरी का पैसा कर्मियों के खाते में आ जाएगा। हालांकि कर्मियों को उम्मीद थी कि इजाफा ज्यादा हो सकता है, लेकिन डीए हाइक का यह पूरा कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) के दिसंबर 2025 के आंकड़ों पर डिपेंड करता है। दिसंबर के लिए यह इंडेक्स 148.2 अंकों पर रहा है। अब इसी स्थिरता के बेस पर डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के आसार दिख रहे हैं।
मार्च में कर्मियों को मिलेगा डबल तोहफा
इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट मार्च 2026 की शुरुआत में हरी झंडी दिखा दी गई है। भले ही यह बढ़ौतरी मार्च में होगी, लेकिन फिर भी यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, इसलिए कर्मियों को सैलरी के साथ ही पिछले महीनों का एरियर मिलने की भी उम्मीद है। यानी की मार्च में डीए हाइक की घोषणा होने पर होली के आसपास आने वाली सैलरी में फरवरी महीने का बढ़ा हुआ वेतन और जनवरी का बकाया एरियर (January’s outstanding arrears) भी आने की उम्मीद है।
होली जैसे बड़े त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों और पेंशनर्स को एकमुश्त राशि (Lump sum payment to pensioners) का मिलना बड़ी सौगात साबित होगा।
7वें पे कमीशन की सिफारिशों के तहत बढ़ेगा डीए
अभी तो डीए में जो बढ़ौतरी की जाने वाली है, वो 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों (Recommendations of the 7th Pay Commission) के तहत की जाएगी, क्योंकि अभी तक सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग के गठन या लागू होने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि डीए में यह इजाफा 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के औपचारिक समाप्ति के बाद पहली समीक्षा होगी।
