DA Hike Update : केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बता दें कि सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए डीए (DA Hike News) को बढ़ाने वाली है। इस बार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी होगी। ऐसे में कर्मचारियों के मन में ये सवाल बना हुआ है कि इतना डीए बढ़ने की वजह से सैलरी कितनी बढ़ेगी। खबर के माध्यम से समझिये इसकी पूरी कैलकुलेशन।
पिछले काफी समय से कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। 8वें वेतन आयोग को लागू करने से पहले सरकार ने डीए को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। बता दें कि इस बारे सरकार के द्वारा सिर्फ 2 प्रतिशत (Latest Update on DA) डीए को बढ़ाया जाने वाला है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए ये मुश्किल भरी बात हो सकती है। आइए जानते हैं कि 2 प्रतिशत डीए बढ़ने पर कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी।
सैलरी के साथ मिलता है महंगाई भत्ते का लाभ
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सैलरी के साथ-साथ कई तरह के भत्ते का लाभ दिया जाता है। इनमें से महंगाई भत्ता काफी ज्यादा जरूरी है। सरकार हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा देती है। DA में कितना इजाफा होगा, ये महंगाई दर से ही तय किया जाता है। दिसंबर 2025 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW Index) के आंकड़े जारी हो गए हैं।
इसके बाद लगभग लगभग तय किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में 2-2 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में सरकारी कर्मचारी से गुणा-भाग करने में लगे हैं कि 2 प्रतिशत DA बढ़ने से उनकी इन हैंड सैलरी में कितना उछाल आएगा।
जानिये क्या है CPI इंडेक्स
भारत में दो तरह की महंगाई देखी जाती है। इसमें पहली महंगाई खुदरा यानी रिटेल की होती है तो वहीं दूसरी महंगाई थोक या होलसेल प्राइस इंडेक्स होता है। रिटेल महंगाई दर (DA Hike) आम ग्राहकों की ओर से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। DA इसी से कनेक्ट किया जाता है।
जानिये क्या होता है DA
महंगाई भत्ता ऐसा पैसा होता है जोकि महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाये रखने के लिए दिया जाता है। ये पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स (Update for Pensioners) को दिया जाता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के मुताबिक हर 6 महीने पर किया जाता है।
पहली बार इतना बढ़ाया गया था महंगाई भत्ता
बता दें कि पहली बार कर्मचारियों को दूसरे विश्व यु्द्ध के दौरान डीए (dearness allowance) का लाभ मिला था। उस समय सिपाहियों को खाने-पीने और दूसरी सुविधाओं के लिए सैलरी से अलग पैसे दिए जाते थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए DA की शुरुआत कर दी थी। 1972 में सबसे पहले मुंबई में कर्मचारियों को डीए (DA News) का पहली बार लाभ मिला था।
24 पॉइंट पर 3% बढ़ेगा डीए
पिछली बार सरकार ने जून 2025 के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर DA में 3% का इजाफा कर यानी DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। जबकि पेंशनहोल्डर्स को 58% DR मिलता है। दिसंबर का कंज्यूमर इंडेक्स यदि 7 पॉइंट घटता, तो DA में 1% बढ़ोतरी होती है। 24 पॉइंट बढ़ने पर 3% की बढ़ौतरी होती है।
ऐसे काउंट होता है महंगाई भत्ता
DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर होती है। ये इंडेक्स लेबर ब्यूरो जारी करता है। DA को काउंट करने का एक फॉर्मूला है। (पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत – 115.76)/115.76]×100 है।
अब अगर पब्लिक सेक्टर यूनिट्स में काम करने वाले लोगों के DA (dearness allowance Update) की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका अलग है। इस केस में महंगाई भत्ता प्रतिशत (Dearness Allowance Count Method)= (बीते 3 महीनों के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100 फॉर्मूले के आधार पर DA काउंट होता है।
