DA Hike :महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का समय आ गया है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता बढ़ोतरी लागू की जाएगी। अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार 2% महंगाई भत्ता बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। चलिए जानते हैं 2% महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द की बड़ी सौगात मिलने वाली है। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है। इससे कर्मचारियों की टोटल सैलेरी पर भी अच्छा खासा असर दिखाई देगा। कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने से एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी परिवारों को लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाएगी।
आठवें वेतन आयोग का समय हुआ चालू
1 जनवरी 2026 से वैसे तो आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का समय चालू हो गया है, लेकिन फिलहाल आठवां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। सरकार की ओर से इस पर कमेटी गठित की गई है। कमेटी लगभग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। नवंबर से कमेटी की ओर से काम करना शुरू कर दिया गया है। 2027 के मध्य तक कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिल सकता है। तभी आठवें वेतन आयोग का लाभ मिल सकता है, तब तक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के साथ ही राहत दी जाएगी।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update) को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि 2% महंगाई भत्ता इस साल बढ़ जाएगा। इसकी घोषणा होली से पहले की जा सकती है। सैलरी में बढ़ोतरी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर होगी। पेंशनर्स को भी बेसिक सैलरी के आधार पर ही लाभ मिलेगा।
कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike News) का लाभ दिया जा सकता है। हाल में कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। यह जुलाई 2025 से लागू है। अब 1 जनवरी 2026 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% होने की पूरी संभावना है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर यह कैलकुलेशन लगाया जा रहा है। 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर ही महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाता है।
360 रुपये बढ़ जाएगी सैलरी
महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) के हिसाब से बढ़ोतरी होगी। फिलहाल कर्मचारियों को 18000 रुपए न्यूनतम बेसिक सैलरी दी जाती है। अगर 2% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कर्मचारियों की यह बेसिक सैलरी कर्मचारियों की सैलरी में 360 रुपए का लाभ देगी। वहीं, जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹20000 होगी, उसको ₹400 प्रति महीने का लाभ होगा। इसी प्रकार न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹9000 है तो महंगाई राहत ₹180 दी जाएगी।
