DA Hike : आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में इंतजार बना हुआ है और आठवें वेतन आयोग के लागू होने से पहले ही कर्मचारियों के लिए डीए हाइक और एरियर को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि सरकार ने डीए (DA Hike News) बढ़ौतरी और एरियर भुगतान की तारीख का ऐलान कर दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सरकार कब तक डीए हाइक और एरियर का भुगतान करेगी।
अब जहां एक ओर कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशसनर्स में जनवरी के महंगाई भत्ते (DA hike) में इजाफे का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 8वां वेतन (8th cpc updates) आने से पहले सरकार कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सरकार किस दिन डीए बढ़ौतरी और एरियर का भुगतान करने वाली है।
कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल (7th Pay Commission) 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो गया है और इस वेतन आयोग के अंतर्गत आखिरी बार जुलाई 2025 में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद डीए 58 प्रतिशत हो गया था। अगर अनुमान सही रहता है तो जनवरी 2026 के बदलाव में कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कर्मियों का मौजुद डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
अगर ऐसा होता है तो यह 2000 के बाद जनवरी (DA Hike In January) में देखी गई सबसे कम बढ़ौतरी में से एक होने वाली है और डीए की यह बढ़ौतरी 2025, 2018 और 2007 में जनवरी में हुई बढ़ोतरी की तरह ही होगी। लेकिन यह अब तक की सबसे कम बढ़ौतरी नहीं होगी, क्योंकि इससे पहले जनवरी 2000 में कर्मियों के डीए में केवल 1 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई थी।
कब-कब हुई थी डीए में सबसे कम बढ़ौतरी
पिछले कम डीए (Dearness Allowance) बढ़ौतरी वाले पैटर्न पर गौर करें तो जनवरी 2000 कर्मियों के डीए में 1 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी और उसके बाद जनवरी 2007 में सिर्फ 2 प्रतिशत बढ़ोतरी, जनवरी 2018 में केवल 2 प्रतिशत और जनवरी 2025 में भी कर्मियों के डीए में सिर्फ 2 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।
यानी देखा जाए तो जनवरी 2026 में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी (DA hike in January 2026) पिछले 26 सालों में सबसे कम बढ़ौतरी में से एक होगी। बता दें कि कर्मचारियों के लिए थोड़ा सा प्रतिशत भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि डीए का महीने की सैलरी, एरियर और पेंशन पेमेंट पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अब बताया जा रहा है कि सरकार होली से पहले मार्च के पहले हफ्ते में डीए हाइक का ऐलान कर सकती है।
8वां वेतन आयोग पर अपडेट
आगामी डीए बढ़ौतरी इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यह 8वें वेतन आयोग की ओर बदलाव के दौरान हो रही है। सरकार की ओर से जनवरी 2025 में आठवें पे कमीशन के ऐलान के बाद 3 नवंबर, 2025 को कमीशन के टर्म ऑफ रिफरेंस(Term of Reference) को नोटिफाई कर दिया है। अभी वेतन आयोग की ओर से आठवें पे कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट (8cpc gov in) लाइव की गई है और MyGov पोर्टल पर एक डिटेल्ड क्वेश्चनेयर मोजुद है, जहां इसके लिए सुझाव लिए जा रहे हैं। यहां पर सबमिशन की डेडलाइन 16 मार्च, 2026 तय की गई और सबमिशन केवल ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
बता दें सर्वे में 18 खास सवाल जिसमे फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor), सालाना इंक्रीमेंट, पेंशन स्ट्रक्चर; और अलाउंस रिविजन आदि शामिल है।कमीशन को आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट (Eighth Pay Commission Report) 3 नवंबर, 2025 से 18 महीने के भीतर सौपंनी है।
कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी
हालांकि अभी आठवें वेतन आयेाग (8th cpc updates) के लिए सिफारिशें फाइनल नहीं हुई हैं, लेकिन अनुमान के अनुसार आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.83 और 2.46 के बीच तय किया जा सकता है और कर्मचारियों की सैलरी में 30–34 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।बता दें कि आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी हो गया है।
कब जीरो पर रीसेट होता है डीए
गौर करने वाली बात यह है कि नया पे स्ट्रक्चर (new pay structure) लागू होते ही DA जीरो पर रीसेट हो जाएगा। इससे कर्मचारियों के बीच यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि क्या बदलाव के दौरान डीए में इजाफा जारी रहेगा। सरकार ने क्लियर किया है कि नया स्ट्रक्चर लागू होने तक डीए में इजाफा रोकने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
तय हुई ड्राफ्टिंग कमेटी की मीटिंग
जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल काउंसिल (National Council) एक डिटेल्ड मेमोरेंडम को तैयार कर रही है और कर्मचारियों की मांगों को स्वीकारने या ना स्वीकारने के लिए 25 फरवरी, 2026 को एक ड्राफ्टिंग कमेटी की मीटिंग (drafting committee meeting) भी तय की गई है। इस दौरान सलाह का दौर जरूरी है, क्योंकि मंत्रालयों और विभागों, राज्य सरकारों और UTs, कर्मचारी यूनियनों, पेंशनरों, रिसर्च करने वालों और शिक्षाविदों से मिले इनपुट फाइनल सिफारिशें बनाने में मददगार होंगे। उम्मीद है कि कमीशन की फाइनल रिपोर्ट से तकरीबन 50 लाख सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई और 69 लाख पेंशनर्स को लाभ हो सकता है।
क्या बेसिक पे में मर्ज होगा डीए
फिलहाल अभी कर्मचारियों और सरकार का फोकस जनवरी-जून 2026 DA हाइक (January-June 2026 DA hike) पर बना हुआ है, जिसका ऐलान अगले महीने होली से पहले मार्च की शुरुआत में हो सकती है। अगर यह हाइक केवल 2 प्रतिशत होती है, तो यह दो दशकों में जनवरी में सबसे कम संशोधन में एक मानी जाएगी, लेकिन फिर भी कर्मियों को मुआवजा मिलता रहेगा। 8वें पे कमीशन की सिफारिशें लागू होते ही इसे बेसिक पे में मर्ज किया जाएगा।
