DA Hike In UP : सितंबर का महीना बीतने को है ऐसे में यूपी कर्मचारी ताक लगाए जुलाई के डीए बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में यूपी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दिवाली से पहले ही यूपी कर्मचारियों (DA Hike In UP) को दिवाली का गिफ्ट मिलने वाला है। जल्द ही कर्मचारियों को 3% बढ़कर महंगाई भत्ता मिलेगा। आइए जानते हैं इस बारे में।
यूपी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। सितंबर महीना बीतने में बस 4 दिन शेष है और अब यूपी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यूपी के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (UP DA Hike) 3 प्रतिशत बढ़कर मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं इससे कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी।
क्या कह रहा AICPI इंडेक्स
वेतन व पेंशन निर्धारण के विशेषज्ञ का कहना है कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) जुलाई 2024 में 410. 976 अंक पर रहा है और अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 410.688 इंडेक्स पर रहा। वहीं, सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 412.704 पर रहा है। अक्टूबर में 416.16, नवंबर में भी 416.16, दिसंबर में 413.856, जनवरी 2025 में 412.416, फरवरी में 411.264, मार्च में 411.84, अप्रैल में 413.28 और मई में 414.72 अंक पर रहा है। वहीं, जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 145 पर रहा है।
इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
अगर 12 महीनों का औसत सूचकांक 413.472 अंक पर गौर करें तो जानकार का कहना है कि महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 58.17 प्रतिशत निर्धारित फॉर्मूले के तहत किया जाएगा। उनका कहना है कि पूर्णांक में महंगाई भत्ता देय होता है। 3 प्रतिशत बढ़ौतरी के बाद 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता इसी तरह से देय होगा। अभी हाल ही में केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों (UP Employees News) को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। 3 प्रतिशत के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी ऐसे में तय की गई है।
कब होगी महंगाई भत्ते की घोषणा
भले ही महंगाई भत्ते (DA Hike Updates) की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में की जाएगी, लेकिन इसका भुगतान जुलाई से किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से एनाउंसमेंट के बाद ही प्रदेश सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
महंगाई भत्ता से इतना बढ़ेगा वेतन
इसका प्रभाव कर्मचारियों की सैलरी (UP employees’ salaries) पर भी देखने को मिलेगा। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपए है तो इस बढ़ौतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना बढ़ोतरी हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर पेंशनर्स को भी उनकी बेसिक पेंशन के अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ इसी तरह से मिलेगा।
