DA Hike In UP : यूपी कर्मचारियों जुलाई के डीए हाइक को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब यूपी कर्मचारियों में बेसब्री बढ़ती जा रही है। अब हाल ही में दिवाली से पहले भी यूपी कर्मचारियों को 3% डीए (DA Hike In UP ) बढ़ौतरी का लाभ मिलने वाला है। डीए बढ़ौतरी का असर कर्मचारियों के वेतन पर भी देखने को मिल सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
यूपी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल अब केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के बाद यूपी कर्मचारियों के जुलाई के डीए में दिवाली से पहले ही बढ़ौतरी की जाने वाली है। यूपी (DA Hike In UP) में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़कर मिलेगा। महंगाई भत्ते में इस बढ़ौतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
क्या कहते हैं AICPI इंडेक्स
यूपी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA hike In July) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी तय हो गई है। बढ़े भत्ते का केंद्रीय और राज्य कर्मियों के साथ पेंशनर्स को जुलाई से लाभ मिलेगा। वेतन व पेंशन निर्धारण के विशेषज्ञ का कहना है कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) जुलाई 2024 में 410. 976 अंक पर रहा है।
वहीं, अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 410.688 अंक पर रहा है। वहीं, सितंबर में 412.704, अक्टूबर में 416.16, नवंबर में भी 416.16, दिसंबर में 413.856, जनवरी 2025 में 412.416, फरवरी में 411.264, मार्च में 411.84, अप्रैल में 413.28 और मई में 414.72 इंडेक्स पर रहा है। वहीं, जून के आंकड़ें 145 पर आए हैं।
कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए
अगर इन 12 महीनों के औसत सूचकांक पर गौर करें तो 12 महीनों का औसत सूचकांक 413.472 अंक पर रहा है। जानकारो के मुताबिक महंगाई भत्ता (dearness allowance of UP employees) 58.17 प्रतिशत निर्धारित फॉर्मूले के तहत होगा। उनका कहना है कि पूर्णांक में महंगाई भत्ता देय होता है।
58 फीसदी डीए भी इसी तरह से देय होगा। अभी फिलहाल में केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था। तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद यह 58 प्रतिशत हो गया है और अब जल्द ही यूपी कर्मचारियों (UP Employees News) को भी डीए बढ़ौतरी का फायदा जल्द ही मिल सकता है।
कब होगी डीए बढ़ौतरी की घोषणा
भले ही कर्मचारियों के लिए डीए (Dearness Allowance) की घोषणा अगस्त या सितंबर में दिवाली के आस-पास की जाने वाली है, लेकिन इसे जुलाई से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान हुआ कहा जाएगा। अब केंद्रीय कर्मचारियों के बाद प्रदेश सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है।
इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
हम एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे की अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपए है तो उन्हें डीए के तौर पर अभी तक 27,500 रुपए मिलते होंगे। डीए में इस बढ़ौतरी के बाद यही राशि 29,000 रुपए हो जाएगी।
यानी 50 हजार रुपए की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को इस बढ़ोतरी से कुल 1500 रुपए ज्यादा मिलेंगे। बता दें कि डीए की इस बढ़ोतरी को कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में देखी जाएगी और साथ ही कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की बकाया राशि को अक्टूबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा।
