DA Hike News : केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के डीए में संशोधन करती है। कर्मचारियों को वित्तीय तौर पर राहत देने के लिए साल में दो बार डीए जाता है। अब इसी बीच कर्मचारियों के जनवरी के डीए को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिसके तहत कर्मचारियों के जनवरी 2026 में डीए में बंपर बढ़ौतरी के आसार है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में-
हाल ही में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) से जुड़ा बड़ा अपडेट आ गया है। जनवरी के डीए में बढ़ौतरी से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में भी बंपर उछाल आएगा। अब हाल ही में आए अपडेट से जनवरी 2026 में होने वाले डीए संशोधन का रास्ता क्लियर होता नजर आ रहा है। आइए खबर में जानते हैं डीए हाइक से जुड़े अपडेट के बारे में।
डीए संशोधन का रास्ता हुआ क्लियर
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि सरकार की ओर से अहम आंकड़ों को जारी कर दिया है, जिससे यह तय होता है कि आपकी सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है और डीए में कितनी बढ़ौतरी की जाएगी। महंगाई भत्ते (DA Hike In January) में संशोधन ठोस आंकड़ों के आधार पर होता है। डीए के केलकुलेशन के लिए सबसे अहम पैमाना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) होता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) ने दिसंबर 2025 के लिए डेटा जारी किया हैं।
क्या कहते हैं दिसंबर के आंकड़े
मंत्रालय के अनुसार दिसंबर महीने में नवंबर की तरह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) 148.2 अंक पर रहा है। बता दें कि सूचकांक में स्थिरता का अर्थ यह नहीं है कि महंगाई भत्ते में अब बढ़ौतरी रुकेगी। एक्सपर्ट का कहना हे कि इन आंकड़ों के आधार पर सरकार डीए में अधिकतम इजाफा कर सकती है।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
मौजूदा आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार इस बार जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance in January 2026) में 5 प्रतिशत तक बढ़ौतरी कर सकती है। ऐसा होने पर मौजुदा महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा।
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण दिया है कि एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू सूचकांक (AICPI-IW Index) का 148.2 पर बरकरार रहना एक पॉजिटिव हिंट है। यानी की इस बार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ौतरी के आसार है। यानी अब कर्मचारियों को 63 प्रतिशत की दर से डीए मिल सकता है।
जुलाई 2025 में डीए में संशोधन
सरकार ने इससे पहले जुलाई 2025 में डीए में संशोधन (DA revision in July 2025) कर 55 प्रतिशत से डीए को बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया था। अब जनवरी से लागू होने वाले इस नई डीए बढ़ौतरी के बाद कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का फायदार मिलेगा, जिससे कर्मियों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी।
जानिए क्या है डीए केलकुलेशन का फॉर्मूला
डीए केलकुलेट करने का एक फॉर्मूला औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर (Consumer Price Index) पूरी तरह से बेसड है। बता दें कि पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW का आकलन करके ही महंगाई भत्ते का प्रतिशत निकाला जाता है। इससे तय होता है कि आखिर सरकारी खजाने से कर्मचारियों को कितनी राशि दी जाएगी। कर्मचारी आसानी से इस फार्मूले से डीए हाइक को केलकुलेट (Calculate DA Hike) कर सकते हैं। जैसे कि DA ( प्रतिशत ) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} / 261.41] × 100 − मौजूदा DA ( प्रतिशत)
