UP DA Hike : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी का समय आ गया है। कर्मचारियों की सैलरी में 1500 रुपये प्रति महीना की बढ़ोतरी होने वाली है। योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Govt) की ओर से कर्मचारियों के लिए नया फैसला लिया जा रहा है। सरकार लगातार कर्मचारियों के लिए नए-नए फैसले ले रही है।
उत्तर प्रदेश में करीब 16 लाख कर्मचारी हैं। इसमें लगभग चार लाख पेंशनर्स भी हैं। इन 16 लाख कर्मचारियों के लिए योगी सरकार (yogi govt) बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर्मचारियों को खुशी देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने जा रही है।
महंगाई भत्ते में किया जाएगा इजाफा
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike in UP) में एक बार फिर से इजाफा होने जा रहा है। 1 जुलाई 2025 से ही इजाफा लागू होगा। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से ₹1500 की बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके लिए भी कुछ नियम होंगे।
एआईसीपीआई के आए आंकड़े
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (aicpi) के महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आ गए हैं। हर 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है।
फिलहाल जून तक के आंकड़े (AICPI) आ चुके हैं, जोकि जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अब तक के आंकड़े कर्मचारियों के लिए पॉजिटिव हैं।
हर 6 महीने में की जाती है बढ़ोतरी
कर्मचारियों की सैलरी (UP Salary Hike) में हर 6 महीने में महंगाई के हिसाब से बढ़ोतरी की जाती है। दरअसल जैसे जैसे महंगाई बढ़ती जाती है, उसी क्रम में कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सैलरी देने के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी की जाती है। अब कर्मचारियों के लिए जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होनी है, लेकिन इसकी घोषणा अभी कुछ समय बाद होगी।
कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता
अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike July 2025) में 3% की बढ़ोतरी होना संभव है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है।
3% की बढ़ोतरी होने के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार महंगाई दर भी 58% से ऊपर जा रही है, लेकिन 59% तक नहीं पहुंच रही है।
सैलरी में होगा इतना इजाफा
महंगाई भत्ते (DA Hike in Salary) के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया जाएगा। दरअसल कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी। जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना होगी, उसके महंगाई भत्ते में 540 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा।
वहीं जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50000 प्रति महीना होगी, उसकी सैलरी में ₹1500 प्रति महीने का इजाफा होगा। यानी साल भर में 18000 रुपए का कर्मचारी को फायदा होगा।