DA Hike Update : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है। इससे देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा। चलिए जानते हैं, कर्मचारियों के लिए नया वेतन आयोग से पहले कितनी सैलरी बढ़ौतरी का एलान होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि अभी इतनी जल्दी नया वेतन आयोग लागू नहीं होने वाला है। ऐसे में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता ही राहत देने का काम करेगा। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा।
8वें वेतन आयोग के आने में लगेगा कितना टाइम
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल नए वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। दिसंबर 2025 खत्म होते ही 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) की निश्चित अवधि खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब भी कर्मचारियों को अब तक नया वेतन आयोग का लाभ मिल जाना चाहिए था। परंतु, 8वें वेतन आयोग को 1 से 1.5 साल लगने की उम्मीद है। हालांकि, बाद में घोषणा के बावजुद भी इसको 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जा सकता है। ऐसे में कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ एरियर दिया जा सकता है।
महंगाई भत्ते का आया समय
अभी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का इंतजार है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग से पहले महंगाई भत्ते का समय आ चुका है। नए वेतन आयोग को लेकर सरकार का कदम क्या रहेगा, यह अभी देखने वाली बात रहेगी। जल्द ही नए वेतन आयोग की बढ़ौतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
होली पर थी कर्मचारियों को उम्मीद
महंगाई भत्ते को लेकर कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार होली पर उनको बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA Update) दे देगी। कर्मचारियों के लिए यह महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाना है। अब उम्मीद है कि सरकार महंगाई भत्ते में मार्च के मध्य या अंत में बढ़ौतरी का एलान कर दे। अभी कर्मचारियों की सरकारी गतिविधियों पर ही नजर है।
हर साल 2 बार बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते (DA Hike) में प्रति वर्ष दो बार बढ़ौतरी की जाती है। इसका एलान आम तौर पर होली और दिवाली के आसपास ही होता है। जबकि पहला संशोधन लागू जनवरी से जून तक होता है। जबकि दूसरा महंगाई भत्ता जुलाई से दिसंबर तक चलता है। इसकी एलान होने की कोई तारीख फिक्स नहीं है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में इस बार 2 प्रतिशत का इजाफा होने की संभावना है। महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर होता है। 12 महीने के एवरेज आंकड़ों के आधार पर यह कैलकुलेशन हो सकता है। जनवरी 2026 की बात करें तो इंडेक्स अभी 148.6 अंक तक पहुंच सकता है। सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते का एलान होने पर यह 58 से 60 प्रतिशत हो सकता है।
