DA Hike Update : कर्मचारियों का महंगाई भत्ते को लेकर इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। अब मार्च का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन अब तक इसका ऐलान नहीं हुआ है। चलिए जानते हैं इस बार महंगाई भत्ते में कितना इजाफा हो सकता है और ऐलान होने की कब तक की संभावना है।
कर्मचारियों के लिए वैसे तो आठवें वेतन आयोग का कार्यकाल शुरू होने का समय चालू हो चुका है, लेकिन यह अब तक लागू नहीं हुआ है। 1 जनवरी 2026 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जीरो होना था और 8वां वेतन आयोग लागू होना था। परंतु अब तक सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग पर कोई तारीख नहीं बताई गई है कि कब तक यह लागू होगा। 8वां वेतन आयोग लगातार अपना काम कर रहा है। इसी बीच कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा, इसका इंतजार कर्मचारियों को लंबे समय से है।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के सभी आंकड़े आए सामने
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान (DA Hike Update) पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाता है। माना जाता है कि श्रम ब्यूरो की ओर से जारी होने वाले ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जाता है। कर्मचारियों के लिए अब तक दिसंबर महीने तक के आंकड़े सामने आ चुके हैं। कर्मचारियों को फिलहाल इन आंकड़ों से उम्मीद है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को जल्दी कर दी जाएगी।
कितना बढ़ाया जा सकता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी। अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार इस बार महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर अगले महीने से ही आनी शुरू हो जाएगी।
60% हो सकता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का इस बार महंगाई भत्ता (January 2026 DA Hike) 60% हो सकता है। फिलहाल कर्मचारियों को जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ते के साथ सैलरी मिल रही है। अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो उसको 2% महंगाई भत्ता बढ़ने से 360 रुपए प्रति महीना का लाभ मिलेगा।
कब किया जा सकता है महंगाई भत्ते बढ़ोतरी का ऐलान
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Update Today) का ऐलान पूरी तरह से सरकार पर निर्भर करता है। सरकार की तरफ से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। आमतौर पर जनवरी 2026 से या फिर कहे जनवरी से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का ऐलान (DA Hike Latest Update) मार्च या अप्रैल में ही किया जाता है।
ऐसे में जनवरी 2026 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च के अंत या अप्रैल में किया जा सकता है। कर्मचारियों के खाते में बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ-साथ एरियर भी आएगा। महंगाई भत्ते को प्रभावी 1 जनवरी 2026 से ही माना जाएगा।
