DA Hike Update – अगर महंगाई भत्ता (DA) 63% हो जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी (pensioners salary) में सीधा फायदा होगा। बेसिक सैलरी और DA के आधार पर हर स्तर के कर्मचारियों को कितनी राशि मिलेगी, इसका पूरा कैलकुलेशन समझना जरूरी है… ताे चलिए आइए नीचे इस खबर में समझ लेते हैं-
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी दिसंबर 2025 के AICPI-IW आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी डेटा के आधार पर जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा। पिछले अपडेट में जुलाई 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। अब लगभग 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners update) को अगली बढ़ोतरी की राहत की उम्मीद है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार नवंबर 2025 का AICPI-IW आंकड़ा 148.2 दर्ज किया गया। अगर दिसंबर में भी यह स्तर बरकरार रहता है, तो महंगाई भत्ते (DA) में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, DA सीधे 5% बढ़कर 58% से 63% तक पहुंच सकता है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को खासा फायदा होगा।
महंगाई भत्ते (DA) की गणना पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW के आधार पर तय फॉर्मूले के मुताबिक की जाती है, जिससे मौजूदा आंकड़ों के अनुसार DA 63% तक पहुंचने का संकेत मिल रहा है। DA बढ़ने के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) भी उसी अनुपात में बढ़ जाता है। यह भत्ता कर्मचारियों को निर्धारित राशि (amount assigned to employees) में DA जोड़कर दिया जाता है।
57वें वेतन आयोग के तहत X, Y और Z श्रेणी के शहरों में ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) अलग-अलग तय किया गया है। X श्रेणी के शहरों में सबसे अधिक TA मिलता है। उदाहरण के लिए, Y श्रेणी के शहर में लेवल-5 कर्मचारी को ₹1,800 का बेसिक TA दिया जाता है, जो DA बढ़ने पर सीधे बढ़ जाता है।
अभी 58% DA के हिसाब से ₹1,800 बेसिक ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) पर कुल TA ₹2,844 बन रहा है। अगर DA बढ़कर 63% हो जाता है, तो यह राशि ₹2,934 तक पहुंच जाएगी, यानी कर्मचारियों को हर महीने सीधे अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
HRA जैसे भत्तों पर DA की बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ता, इनमें बदलाव केवल नए वेतन आयोग लागू होने पर ही होता है। दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा फरवरी 2026 के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। इसके बाद ही महंगाई भत्ते (DA hike update) की अगली बढ़ोतरी को अंतिम रूप दिया जाएगा।
