DA Hike Update – केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। आने वाले रिवीजन में डीए 2, 3 या 5 फीसदी तक बढ़ सकता है। बढ़ोतरी का फैसला AICPI-IW के ताजा आंकड़ों पर निर्भर करेगा। अगर डीए बढ़ता है, तो कर्मचारियों की सैलरी और कुछ भत्तों में सीधा फायदा देखने को मिलेगा… इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर काे पूरा पढ़ लें-
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है। दिसंबर 2025 में 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी, जब तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होता, तब तक डीए में बढ़ोतरी पुराने नियमों के तहत ही की जाएगी। ऐसे में सरकार जल्द कर्मचारियों को राहत दे सकती है। डीए बढ़ने पर ट्रैवल अलाउंस (TA) में भी इजाफा होना तय माना जा रहा है।
महंगाई भत्ते (DA Hike) में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों पर निर्भर करेगा। सभी की नजरें दिसंबर 2025 के ऑल इंडिया AICPI-IW डेटा पर टिकी हैं, क्योंकि इसी के आधार पर डीए बढ़ोतरी तय की जाती है। यह डेटा श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) की ओर से जारी किया जाता है।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता-
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है-एक बार जनवरी से और दूसरी बार जुलाई से लागू होता है। फिलहाल सरकार की तरफ से डीए बढ़ोतरी (DA Hike) को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अगर बढ़ोतरी होती है, तो उसका फायदा जनवरी से ही मिलेगा। वहीं अगर घोषणा फरवरी में होती है, तो कर्मचारियों को एरियर (employees arrear) भी दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 में महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया था। अब अगर इसमें 3% की बढ़ोतरी होती है, तो डीए 61% हो जाएगा। वहीं अगर 5% का इजाफा किया जाता है, तो यह 65% तक पहुंच सकता है। मौजूदा संकेतों को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार डीए में 5% तक की बढ़ोतरी कर सकती है।
मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (employees basci salary) 10,000 रुपये है और अभी उसे 58% के हिसाब से 5,800 रुपये डीए मिल रहा है। अगर डीए में 5% की बढ़ोतरी होती है और यह 63% हो जाता है, तो डीए बढ़कर 6,300 रुपये हो जाएगा। यानी सीधे तौर पर हर महीने सैलरी में 500 रुपये का इजाफा होगा।
DA बढ़ा तो TA में भी हो सकती है बढ़ोतरी-
डीए में बढ़ोतरी होने पर ट्रांसपोर्ट अलाउंस (Transport Allowance) भी उसी अनुपात में बढ़ जाता है, जिससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर सीधा असर पड़ता है। इसका फायदा करीब 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। हालांकि, डीए बढ़ने से सिर्फ ट्रांसपोर्ट अलाउंस प्रभावित होता है, जबकि एचआरए (HRA) जैसे दूसरे भत्तों में बदलाव बेसिक सैलरी के रिवीजन पर ही होता है।
बेसिक सैलरी में बदलाव आमतौर पर वेतन आयोग द्वारा तय किए गए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर किया जाता है। अगला बड़ा वेतन संशोधन 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों के बाद ही होगा। रिपोर्ट सबमिट होने और सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही नई सैलरी लागू की जाएगी, इसलिए फिलहाल कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी से ही राहत मिलने की उम्मीद है।
DA Hike कैसे कैलकुलेट की जाती है-
डीए में होने वाली बढ़ोतरी का फार्मूला नीचे दिया गया है-
DA (%) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} / 261.41] × 100 − मौजूदा DA (%)
148.2 × 2.88 = 426.81
426.81 – 261.41 = 165.4
165.4 ÷ 261.41 = 0.63
0.63 × 100 = 63.00
63 – 58 = 5%
यानी इस हिसाब से इसमें पांच प्रतिशत (DA Hike 5 Percent) बढ़ोतरी की उम्मीद है।
