DA Hike : महंगाई भत्ते को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि अब एक खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी (DA Merge in Basic salary) में मर्ज कर दिया जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
केंद्र सरकार के द्वारा डीए को साल में दो बार बढ़ाया जाता है। इसमें से पहली बढ़ौतरी जनवरी माह में होती है। वहीं दूसरी बढ़ौतरी जुलाई में की जाती है। अब ऐसी अटकलें (DA Hike News) लगाई जा रही है कि महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा। इसकी वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये डीए मर्जर पर जारी किये गए इस अपडेट को।
होली से पहले आया बड़ा अपडेट
सरकारी कर्मचारियों के लिए होली से पहले ही एक बड़ा अपडेट आ गया है। बता दें कि ये तोहफा डीए में बढ़ोतरी को लेकर लिया जाने वाला है। पिछले कुछ समय से AICPI के डेटा (AICPI Index Latest Update) का इंतजार था। हालांकि अब इसके डेटा को जारी कर दिया गया है क्योंकि सरकार इसी डेटा के आधार पर महंगाई भत्ते को बढ़ाने वाली है। इसका मतलब है कि अब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ नजर आ रहा है। हालांकि ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाई फेडरेशन, (All India NPS Employees Federation) सरकार द्वारा की जाने वाली संभावित बढ़ोतरी से कर्मचारी खुश नहीं है। माना जा रहा है कि इस बार डीए में 2 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी हो सकती है।
DA में आएगा इतना उछाल
दिसंबर, 2025 के लिए ऑल-इंडिया CPI-IW 148.2 पॉइंट्स पर रहा है। नवंबर के लिए AICPI इंडेक्स (AICPI index) भी इतना ही (148.2 पॉइंट्स) था, हालांकि अक्टूबर में ये 147.7 पॉइंट्स पर कारोबार कर रहा था। अभी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (DA) दिये जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स (DA Hike Report) में ये भी बताया गया है कि सरकार मार्च महीने में इस बारे में घोषणा करेगी। DA बढ़ाने के लिए 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित तय फॉर्मूले का पालन किया जा रहा है। इसी हिसाब से डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
कर्मचारियों ने दो फिसदी से भी ज्यादा की की मांग
ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है कि “महंगाई आसमान छूती नजर आ रही है। सोने चांदी की कीमतें भी बेतहाशा बढ़ चुके हैं, लेकिन सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकारी आंकड़ों में 2 प्रतिशत वृद्धि (Basic salary Hike) की ओर इशारा कर रहा है। पे कमीशन एक साल पहले से लेट हो चुका है। अब राहत इस 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते से नहीं मिलेगी, हालांकि इस भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज करने से मिल सकती है। सरकार को इस ओर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए।”
साल में दो बार संशोधित होता है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार संशोधित किया जाता है। इसमें पहली बढ़ौतरी जनवरी से जून तक के लिये दी जाती है। हालांकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक दिया जाता है। जब तक सरकार नए DA Hike (DA Hike in Jan) की घोषणा नहीं करती, तब तक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से DA दिया जाएगा। हालांकि, एक बार जब सरकार DA में बढ़ोतरी की घोषणा कर देगी, तो बढ़ी हुई रकम एरियर के साथ दी जाएगी।
