Dearness Allowance July 2025 : देश के एक करोड़ 20 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कंफर्म हो गई है। इससे कर्मचारियों को बढ़ती हुई महंगाई से राहत मिलेगी। कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी होगी। इससे कर्मचारियों के जनवरी 2025 के महंगाई भत्ते की भरपाई हो जाएगी।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत मायने रखता है। देश में बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों को वास्तविक सैलरी दिलाने में महंगाई भत्ते का अहम रोल होता है। साल में दो बार महंगाई भत्ते (DA Hike) को बढ़ाया जाता है।
फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की जानी है। जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते को लेकर आंकड़ों ने बढ़ोतरी को कंफर्म कर दिया है। आईए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
एआईसीपीआई के आंकड़े आए सामने
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़े अहम होते हैं। यह आंकड़े श्रम ब्यूरो की ओर से हर महीने जारी किए जाते हैं।
इन्हीं आंकड़ों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी की जाती है। मई महीने तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। इससे 4% की बढ़ोतरी लगभग कंफर्म हो रही है।
आंकड़ों ने दी राहत
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance July) को लेकर आए आंकड़ों ने राहत मिली है। लगातार 3 महीने से इन आंकड़ों में बढ़ोतरी होती जा रही है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का आंकड़ा 144 पर पहुंच गया है। अभी जून का आंकड़ा आना बाकी है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि जून में 0.5% की बढ़ोतरी होगी। इससे यह आंकड़ा 144.5 पर पहुंच जाएगा। इसे केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58.90% के करीब पहुंच जाएगा जिसको सरकार 59% कर सकती है। यानी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा होगा।
5 महीने के आंकड़े आए हैं सामने
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के 5 महीने के आंकड़े सामने आए हैं। जनवरी-फरवरी मार्च अप्रैल और मई (Dearness Allowance July 2025) के नंबर आ गए हैं। जबकि जून का अंक आना बाकी है। इंडेक्स में लगातार अच्छ बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। अप्रैल के मुकाबले 0.5 की अंकों की तेजी दर्ज की गई है, अब यह 144 पर पहुंच गया है। फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है।
4% की बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों की सैलरी (DA july 2025) में तगड़ी बढ़ोतरी होगी। फरवरी में यह इंडेक्स 142.8 था जबकि मार्च में 143 और अप्रैल में 143.5 अंक दर्ज किया गया है। लगातार इस आंकड़े के साथ ही महंगाई भत्ता भी बढ़ता जा रहा है।
4% तक की बढ़ोतरी संभव
इन आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (DA salary hike) में 4% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले जनवरी 2025 के लिए सरकार की ओर से 2% की बढ़ोतरी की गई थी। इससे कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी थी।
कर्मचारियों की उम्मीद थी कि कम से कम 3% की बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया और कर्मचारियों को झटका लगा था। फिलहाल महंगाई के आंकड़े (AICPI points) 58.08 प्रतिशत को पार कर चुका है।
कब किया जाएगा महंगाई भत्ते का ऐलान
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बहुत जरूरी है। इस महंगाई भत्ते का ऐलान आमतौर पर दिवाली से पहले किया जाता है, लेकिन अबकी बार दिवाली नवंबर में है तो यह दिवाली से काफी पहले हो सकता है।
इसका ऐलान सितंबर या अक्टूबर में होने की पूरी संभावना है। जिससे कर्मचारियों को एरियर के साथ खाते में सैलरी मिलेगी। इसको जुलाई (DA July 2025) 2025 से ही लागू माना जाएगा।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (salary hike) में तगड़ा इजफा होगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 है तो फिलहाल 55% महंगाई भत्ते के हिसाब से उन्हें 16500 डीए मिल रहा है।
अगर यह 59% हो गया तो महंगाई भत्ता (Mahngai Bhatta) भी 17700 की पहुंच जाएगा। प्रति महीना करीब 1200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
8वें वेतन आयोग पर पड़ेगा यह असर
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA in 8th CPC) का असर 8वें वेतन आयोग पर भी पड़ सकता है। महंगाई भत्ता जनवरी 2026 तक 61 से 62% जा सकता है।
इसमें यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह इसमें 50% को बेसिक सैलरी के साथ मर्ज करके सैलरी बढ़ोतरी करती है या पूरा 61 से 62% महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाता है। कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए यह काफी अहम रोल निभाएगा।