Delhi Railway : दिल्ली में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नया स्टेशन बनाया जाने वाला है। यहां पर यात्रियों को एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली में बनाये जाने वाले इस स्टेशन के बारे पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब ये क्लियर कर दिया है कि दिल्ली में सरकार एक और नये स्टेशन (new stations) को बनाने वाली है। यहां पर अब एक स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों को एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिलने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली के किस स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है।
रेलवे ने दी जानकारी-
रेलवे के अनुसार, ये स्टेशन लंबे समय से कम जगह और बढ़ते पैसेंजर ट्रैफिक से जूझ रहा है। क्योंकि ट्रेडिशनल एक्सपेंशन मुमकिन नहीं था, इस वजह से डेक मॉडल को सबसे सही ऑप्शन माना जा रहा है। इस मॉडल के तहत, प्लेटफॉर्म के ऊपर एक बड़ा एलिवेटेड डेक या हॉल बनाया का निर्माण कराया जाने वाला है। इस डेक पर टिकट काउंटर, वेटिंग रूम, फूड स्टॉल, छोटे कमर्शियल एस्टैब्लिशमेंट (Commercial Establishment) और दूसरी पैसेंजर सुविधाएं डेवलप की जाने वाली है। इस रेलवे स्टेशन में यात्रियों को 5स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
क्राउड मैनेजमेंट में भी होगी आसानी-
डेक को सभी प्लेटफॉर्म से एक फुटओवर ब्रिज (FOB) के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। इसकी वजह से पैसेंजर की मूवमेंट आसान होगी और क्राउड मैनेजमेंट में भी काफी आसानी होने वाली है। ट्रेन आने पर पैसेंजर सीधे डेक से उतरकर संबंधित प्लेटफॉर्म पर जा सकता है। इसकी वजह से स्टेशन परिसर में भीड़ काफी हद तक कम हो जाएगी। वहीं सुरक्षा भी काफी ज्यादा मजबूत होने वाली है।
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने दी जानकारी-
रेलवे बोर्ड (Railway Board) के अधिकारियों ने बताया है कि डेक मॉडल को सफलतापूर्वक लागू करने की स्टडी करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके बाद, गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों ने खार रोड स्टेशन का इंस्पेक्शन किया और पाया कि कम जमीन पर भी मॉडर्न सुविधाएं डेवलप की जा सकती हैं। इसके आधार पर तिलक ब्रिज के लिए रीडेवलपमेंट प्लान किया जा रहा है।
पैसेंजर सुविधाओं पर दिया जोर-
रीडेवलपमेंट प्लान (redevelopment plan) में पैसेंजर सुविधाओं पर काफी जोर दिया जा रहा है। स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, मॉडर्न टॉयलेट, free wi-fi, बड़े वेटिंग रूम और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाने वाली है। पैसेंजर को गर्मी, सर्दी और बारिश से राहत देने के लिए सभी प्लेटफॉर्म पर शेड लगाए जाएंगे।साथ ही में दिव्यांग पैसेंजर के लिए आसानी से मिलने वाली सुविधाएं भी पक्की कर दी जाएगी।
ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या-
इसके साथ ही में, तिलक ब्रिज से आनंद विहार तक दो नई रेलवे लाइनें (New Railway Line) बिछाने का भी प्लान किया जा रहा है। इसकी वजह से दिल्ली-NCR इलाके में ट्रेनों की संख्या बढ़ने वाली है और कनेक्टिविटी में भी सुधार आने वाला है। ये कदम ट्रैफिक का दबाव कम करने में मददगार बनकर सामने आ सकता है।
प्रोजेक्ट के तहत इन स्टेशनों को किया जाएगा मॉडर्न-
इंडियन रेलवे के अमृत भारत स्टेशन प्रोजेक्ट (Amrit Bharat Station Project) के तहत, देश भर के 1,300 से ज्यादा स्टेशनों को मॉडर्न बनाने की तैयारी की जा रही है। इस प्लान में दिल्ली के कई बड़े स्टेशन को भी शामिल किया जाएगा। इस पहल का मकसद रेल यात्रा को ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा सुविधाजनक और आकर्षक बनाया जाएगा। तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित रीडिजाइन न सिर्फ यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने वाला है। हालांकि राजधानी के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी इसकी वजह से एक नई दिशा मिलने वाली है।
