Delhi News : देश की राजधानी में लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम के कारण लोग बहुत परेशान होते हैं। अब इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली में सरकार की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के माध्यम से लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली में सड़कों के नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब लोक निर्माण विभाग ने बड़ी पहल की है। विभाग की ओर से फ्लाईओवर के निर्माण के लिए अध्ययन शुरू कर दिया गया है। इस फ्लाईओवर के माध्यम से पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में जाम से राहत मिलेगी।
10 परियोजनाओं की घोषणा की
दिल्ली में लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार (Delhi Govt) की ओर से 10 परियोजनाओं की घोषणा की गई है। विभाग की ओर से आउटर रिंग रोड के दो हिस्सों को फ्लाईओवर के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए तीन फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जो दिल्ली के व्यस्त हिस्से को जाम से राहत दिलाने का काम करेंगे। परामर्श लागत के रूप में करीब 10.5 करोड़ रुपए निर्धारित हुए हैं। 
कहां पर बनाए जाएंगे पुल
दिल्ली में इन पुलों (New Flyovers in Delhi) का निर्माण दो हिस्सों में किया जाएगा। कंझावला चौक से मंगोलपुरी और केशोपुर डिपो से हैदरपुर और सागरपुर से मायापुरी चौक तक फ्लाईओवर के लिए अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए परामर्श भी लिया जा रहा है। 
8 प्रमुख हिस्सों में है विस्तार की योजना
दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की ओर से 8 प्रमुख हिस्सों में एलिवेटेड कॉरिडोर, फुटओवर ब्रिज, अंडर पास और फ्लाईओवर बनाने पर प्लानिंग की जा रही है। यहां के लिए व्यवहार्यता अध्ययन करने के लिए सलाहकारों को आमंत्रित किया गया था। करीब 47 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर एक एकीकृत ट्रांसिट कॉरिडोर विकास योजना का हिस्सा होंगे। इसका प्रमुख मकसद लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना है। 
यहां बनेगा सबसे लंबा फ्लाईओवर
दिल्ली में तीन फ्लाईओवर (Three Flyovers in Delhi) के प्रस्ताव है। फिलहाल इन प्रस्तावों के अनुसार भौगोलिक विस्तार और संभावित प्रभाव को देखा गया है। सबसे लंबा फ्लाईओवर केशोपुर डिपो-हैदरपुर खंड तक होगा जो 17.5 किलोमीटर लंबा होगा। दूसरे नंबर पर कंजावल चौक से मंगोलपुरी (Kanjawal Chowk to Mangolpuri) के बीच कॉरिडोर बनाया जाएगा। जो 10.7 किलोमीटर लंबा होगा। इसी तरह सागरपुर से मायापुरी चौक तक 4.3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। 
हर तकनीकी पहलू पर रखा जाएगा ध्यान
इन फ्लाईओवरों (Fly over Delhi) को बनाते हुए हर तकनीकी पहलू को ध्यान में रखा जाएगा। गेट चौराहा पर फुटपाथ के प्रकार से लेकर आसपास के भूखंड और व्यावसायिक कामों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन बनाया जाएगा। इसमें ट्रैफिक सिग्नल, लेन मार्किंग और हेड बोर्ड, क्रैश बैरियर, डेलिनेटर शामिल हैं। ऐसी सभी व्यवस्थाओं का रिपोर्ट में विवरण किया जाएगा जो एक फ्लाईओवर के लिए आवश्यक है। 
एक फ्लाईओवर पर किया जा रहा काम
दिल्ली में इससे पहले फ्लाईओवर (Flyover in Delhi) पर काम भी किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से फ्लाईओवर पर काम हो रहा है। इसके अलावा भी दिल्ली में कई जगहों पर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। नजफगढ़ से कापसहेड़ा के पास एनएच-48 तक 20 किलोमीटर का गलियारा शामिल है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		