Delhi new metro corridors :दिल्ली सरकार ने राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 3 नए मेट्रो कॉरिडोर बनाने की मंजूरी दे दी है। अब मेट्रो को आधुनिक बनाने और यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल सफर देने के लिए मेट्रो कॉरिडोर बनाने की मंजूरी दी गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली में ये तीनों नए मेट्रो कॉरिडोर (Delhi New Metro Corridors) कहां बनाए जाएंगे।
दिल्ली एक मेट्रो शहर है। यहां पर लोगों की सुविधाओं के हिसाब से पहले ही कई मेट्रो कॉरिडोर बनाए गए हैं। अब यहां पर मेट्रो को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली (Delhi metro corridors) में 3 नए मेट्रो कॉरिडोर बनाने की मंजूरी दे दी है। खबर में जानिए कि ये तीनो नए मेट्रो कॉरिडोर को कहां बनाया जाएगा।
कहां बनेंगे ये तीन नए तीन नए कॉरिडोर
दरअसल, आपको बता दें कि ये तीन नए कॉरिडोर (new corridors in Delhi) मेट्रो के फेज-5ए में बनाए जाएंगे, जिससे दिल्ली में इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या में इजाफा होगा। मैजेंटा लाइन पर 21 स्टेशनों पर लोग मेट्रो चेंज कर अपने नियत स्थान पर पहुंच सकेंगे। अब लोगों को मेट्रो की यात्रा बीच में छोड़ने की परेशानी नहीं होगी, बल्कि इंटरचेंज करके एक से दूसरे कॉरिडोर पर जाकर आसानी से घर-दफ्तर के पास वाले मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे। इन 3 नए कॉरिडोर के निर्माण से खासतौर पर सेंट्रल विस्टा, कर्तव्य भवन में जो लोग काम कर रहे हैं, उन मे से तकरीबन 60 हजार कर्मचारियो के साथ ही 8 लाख यात्रियों को लाभ होगा।
मैजेंटा लाइन पर होंगे कुल इतने सटेशन
डीएमआरसी के अनुसार, अब बॉटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन पर तकरीन 65 स्टेशन होंगे और इन में से 40 भूमिगत स्टेशन (underground station) होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार मेट्रो का यह प्रोजेक्ट परिवहन व्यवस्था से जुड़े पीएम के उस ‘7-सी विजन’ को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल है। 7-सी विजन यानी साझा (Common), सुलभ (Connected), सुविधाजनक, जाम-मुक्त (Congestion Free), ऊर्जावान, साफ-स्वच्छ और अत्याधुनिक (Cutting Edge) परिवहन है।
यहां पर बनेंगे 17 एक्स्ट्रा इंटरचेंज स्टेशन
अब मैजेंटा लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन (Interchange station on the Magenta Line) होने वाले हैं। अभी फिलहाल में इस खंड में चार इंटरचेंज स्टेशन है। इन स्टेशनों में कालकाजी मंदिर, बॉटेनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास का नाम शामिल हैं। फेज-4 व फेज-5 ए में 17 एक्स्ट्रा इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा। इन 17 एक्सट्रा इंटरचेंज स्टेशन में कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, पीतमपुरा , हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, आजादपुर,सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक का नाम शामिल है।
दिल्ली के कॉरिडोर-1 में होंगे ये स्टेशन
जैसे ही दिल्ली मेट्रो फेज चार (Delhi Metro Phase 4) और पांच ए का निर्माण होता है तो उसके बाद मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो की बेहद लंबी लाइन हो जाएगी, जिसकी लंबाई तकरीबन 89 किलोमीटर हो जाएगी। दिल्ली के कॉरिडोर-1 में आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ सेक्शन का विस्तार होगा और इस कॉरिडोर में जो स्टेशन होंगे-उनमे- आरके आश्रम मार्ग, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ का नाम शामिल है।
मेट्रो से कनेक्ट होंगे ये हिस्से
वहीं, कॉरिडोर-2 के निर्माण से तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज सेक्शन, (Tughlakabad-Kalindi Kunj section) एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर का विस्तारीकरण होगा और इससे हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी तुगलकाबाद, साकेत और कालिंदी कुंज जैसे हिस्सों से बेहतर होगी। इन कॉरिडोर के निर्माण से सरकारी कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। इस कॉरिडोर से आरके आश्रम मार्ग , शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरियट, सीसीएस बिल्डिंग्स, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाईकोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ जैसे हिस्से सीधे तौर पर मेट्रो से कनेक्ट हो सकेंगे।
कॉरिडोर से इन इलाको के होगा बंपर फायदा
इन कॉरिडोर (Delhi New Corridor) के निर्माण से दिल्ली के इलाको को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी और स्थानीय यात्रियों को आवागमन की बढ़िया सुविधा मिल सकेगी। दिल्ली में बन रहे इस कॉरिडोर से कालिंदी कुंज, तुगलकाबाद, जसौला, मदनपुर खादर, सरिता विहार, हरकेश नगर साथ ही कई अन्य इलाको के लोगों को लाभ मिलेगा। बात करें लागत की तो इस कॉरिडोर की लागत 1,024.87 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कॉरिडोर-3 में शामिल होंगे ये स्टेशन
वहीं, कॉरिडोर-3 एरोसिटी स्टेशन (Corridor-3 Aerocity Station) को आगे आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 से कनेक्ट करेगी। इसमे जो स्टेशन शामिल होंगे, उनमे- तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज सेक्शन पर सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर, कालिंदी कुंज स्टेशन का नाम शामिल है। कॉरिडोर-3 के निर्माण से नोएडा से एयरपोर्ट जाना सुगम होगा और इसके साथ ही तुगलकाबाद, बदरपुर, महिपालपुर के साथ ही दक्षिणी दिल्ली के लोगों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा। यह कॉरिडोर (Delhi New Corridor News) हवाई जहाज से सफर करने वालो के लिए फायदेमंद हरेगा, क्योंकि यहां से लोगों को एयरपोर्ट तक मेट्रो की सीधी, तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
